तगड़े सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है 8 एपिसोड वाली ये सीरीज, हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Breathe Series
1 / 5

आप भी इन दिनों कोई ऐसी सीरीज की खोज कर रहे हैं, जिसमें सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर भी मौजूद हो, तो यह सीरीज आपको काफी पसंद आने वाली है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. यह सीरीज रिलीज होते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस सीरीज को देखने के बाद आप इसकी कहानी हफ्तों तक नहीं भूल पाएंगे.

विज्ञापन

ब्रीद सीरीज

ब्रीद सीरीज2 / 5

हम जिस वेब सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'ब्रीद' (Breathe) है. यह सीरीज 26 जनवरी 2018 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज में अमित साध, आर. माधवन, अभिषेक बच्चन और नित्या मेनन ने अहम किरदार निभाया है. सीरीज की कहानी एक बेबस पिता के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

ब्रीद सीरीज की कहानी

ब्रीद सीरीज की कहानी3 / 5

अगर आपको ओटीटी सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आप यह सीरीज पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक बच्चे की कहानी देखने को मिलने वाली है, जो जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. वहीं अपने बच्चे को बचाने के लिए ऑर्गन ट्रांसप्लांट की लिस्ट में उसका नाम ऊपर लाने के लिए कई तरह की कोशिश करता हुआ नजर आता है.

ब्रीद सीरीज कहां देखें

ब्रीद सीरीज कहां देखें4 / 5

इस वेब सीरीज में आर. माधवन ने एक बेबस और लाचार पिता का किरदार निभाया है, जो आपको अंत तक बोर नहीं होने देते हैं. सीरीज में अमित साध ने क्राइम ब्रांच अफसर कबीर सावंत का किरदार निभाया है. वहीं दोनों एक्टर के बीच काफी संघर्ष भी देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

ब्रीद सीरीज आईएमडीबी रेटिंग

ब्रीद सीरीज आईएमडीबी रेटिंग5 / 5

अगर आपने अभी तक यह सीरीज आर माधवन की सीरीज 'ब्रीद' (Breathe) नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.2 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन