Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 42 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज होते ही तहलका मचा रही है. ओटीटी पर आते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म को आप 5 भाषाओं में देख सकते हैं. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 6
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'इधयम मुरली' है. हाल ही में 7 अगस्त को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड होने लगी. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में अथर्व और प्रीति मुकुंदन की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस को फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आ रही है.
फिल्म की कहानी

3 / 6
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी इदाया नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसकी शादी हो रही होती है लेकिन वो शादी से ठीक पहले कंफ्यूजन में चला जाता है. जिसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है. इस दौरान इदाया के कॉलेज के पलों को दिखाया जाता है, जहां उसकी दोस्ती और एक तरफा वाले प्यार की कहानी देखने को मिलती है.
कहानी में छुपे इमोशन्स

4 / 6
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे इदाया की लाइफ के कई पलों से पर्दा उठता है और उसके दिल में दबे इमोशन्स सामने आते हैं. इस दौरान कहानी में कॉमेडी और एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस खुलता है कि इदाया शादी करता है या नहीं. इस कहानी का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट

5 / 6
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इदाया का किरदार अथर्व मुरली ने निभाया है. वहीं फहाद फासिल का भी कैमियो फिल्म में देखने को मिलता है. इसके साथ ही फिल्म में प्रीति मुकुंदन, कयादु लोहार, नटराज सुब्रमण्यम और एस थमन मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

6 / 6
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसमें 'पेद्दी', 'द लास्ट हाउस', 'गट्टा कुश्ती 2', 'कॉन सिटी', 'इक्का', 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' और 'पति पत्नी और वो दो' जैसी फिल्में शामिल हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वीकेंड बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.