Shivratri 2026: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिनमें दिखी भोलेनाथ की भक्ति; OTT पर करें बिंज वॉच

Shivratri 2026: शिवरात्रि के पावन मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भगवान शिव की भक्ति देखने को मिली है. इन फिल्मों को आज आप घर बैठे देख सकते हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

shivratri 2026 Bollywood top OTT 5 movies
1 / 6

Shivratri 2026: आज पूरा देश शिवरात्रि का पावन त्योहार धूमधाम से मना रहा है. इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है और शिव की आराधना कर व्रत रखा जाता है. इस खास मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भोलेनाथ की भक्ति देखने को मिली है. इन फिल्मों को आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा2 / 6

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर शिव भक्त बने हैं और इस फिल्म में भी भगवान शिव की भक्ति देखने को मिलती है. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

केदारनाथ

केदारनाथ3 / 6

साल 2018 में आई सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की इस फिल्म में भी शिव भक्ति देखने को मिलती है. इस फिल्म का गाना 'नमो-नमो' भी काफी फेमस है और ये गाना भगवान शिव के लिए ही बनाया गया है. वहीं ये फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म के गाने आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

ओएमजी 2

ओएमजी 24 / 6

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को भी फैंस ने खूब पसंद किया. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ यामी गौतम भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

शिवाय

शिवाय5 / 6

अजय देवगन की ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी भगवान शिव की भक्ति दिखाई दी है. वहीं फिल्म में भगवान शिव पर बना गाना भी है. इस गाने का नाम 'बोलो हर हर' है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ एरिका कार, सय्येशा, अबीगैल ईम्स और वीर दास भी मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

बाहुबली: द बिगनिंग

बाहुबली: द बिगनिंग6 / 6

साल 2015 में रिलीज हुई प्रभास की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में भी शिव भक्ति दिखाई गई है. वहीं इस फिल्म के एक सीन में प्रभास शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं. वहीं फिल्म में भगवान शिव पर बना 'कौन है वो ' गाना भी है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन