Deepika Padukone को देख 'राका' की प्रोडक्शन टीम क्यों हुई हैरान? सितंबर से पहले पूरी करेंगी शूटिंग

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही है. आइए जानते हैं कि दीपिका कब तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकती है?

Deepika Padukone

Deepika Padukone. image credit- social media

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. सितंबर में अभिनेत्री अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. दीपिका को देख फिल्म ‘राका’ की प्रोडक्शन टीम हैरान है. साथ ही कहा जा रहा है कि सितंबर से पहले दीपिका इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लेंगी.

विज्ञापन

फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में बिजी दीपिका

फिल्मफेयर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण लगातार फिल्म की शूटिंग कर रही है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि दीपिका आठ महीने के गर्भ से हैं और अगले महीने एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. इन दिनों दीपिका पादुकोण आठ माह की गर्भावस्था में भी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं.

विज्ञापन

प्रोडक्शन टीम क्यों हुई हैरान?

उन्होंने आगे कहा है कि दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान वो सेट पर रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक काम भी करती हैं. उन्होंने कहा कि क्रू और टीम के लोग उनके काम के कमिटमेंट देखकर हैरान हैं.

दीपिका का काम के प्रति लगाव

इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सितंबर में अपनी डिलीवरी से पहले फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने वाली हैं. आठ महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका फिल्म की शूटिंग जारी रखे हुए हैं और ये किसी भी एक्ट्रेस के बड़ी बात है. दीपिका का उनके काम के प्रति लगाव काबिले तारीफ है.

विज्ञापन

लीड रोल में अल्लू अर्जुन

वहीं, अगर फिल्म ‘राका’ की बात करें तो एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. ये फिल्म साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक होगी. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बोत होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ