Sukriti Kakar ने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी संग की सगाई, ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

Sukriti Kakar Engaged with Shoumik Shetty: पॉपुलर सॉन्ग ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. कपल की सगाई की फोटोज भी सामने आई हैं.

Sukriti Kakar, Shoumik Shetty

Sukriti Kakar, Shoumik Shetty. image credit- social media

Sukriti Kakar Engaged with Shoumik Shetty: सिनेमा जगत से खुशी की खबर आ रही है. पॉपुलर सॉन्ग ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. सुकृति ने खुद सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें कपल बेहद खुश और रोमांटिक नजर आ रहा है.

विज्ञापन

सुकृति कक्कड़ ने शेयर की फोटोज

सुकृति कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सुकृति कक्कड़ ने अपनी सगाई की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. फैंस और यूजर्स सिंगर की इस पोस्ट को देखने के बाद इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए सुकृति कक्कड़ ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आज, कल और हमेशा.

विज्ञापन

रोमांटिक नजर आया कपल

वहीं, अगर फोटोज की बात करें तो पहली तस्वीर में सुकृति काफी खुश नजर आ रही हैं और शौमिक उनके सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं. इसके बाद कभी दोनों हग करते नजर आए, तो कभी दोनों ने किस किया. कपल की रोमांटिक फोटोज पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया है.

सुकृति कक्कड़ के गाने

सुकृति कक्कड़ की बात करें तो सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. उन्हें फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘कर गई चुल्ल’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा वो ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’, ‘मैंने तुझको देखा’ और ‘हमराह’ जैसे गानों के लिए भी जानी जाती हैं. सुकृति ने अपनी जुड़वां बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई बार म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

विज्ञापन

कौन हैं शौमिक शेट्टी?

साथ ही अगर सुकृति कक्कड़ के मंगेतर की बात करें तो सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी मुंबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. शौमिक वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी एक्सपीरियंस से जुड़े बिजनेस में काम करते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, शौमिक मुंबई में लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर हैं. अब शौमिक और सुकृति ने सगाई कर ली है और कपल की सगाई की फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ