'भोजपुरी बवाल' में बाप-बेटे का इमोशनल रीयूनियन, तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में पहुंचे लालू यादव; वीडियो वायरल

JioHotstar Reality Show Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें तेज प्रताप यादव और लालू यादव का इमोशनल रीयूनियन देखने को मिला. चलिए पूरा मामला जानते हैं.

bhojpuri bawaal

JioHotstar Reality Show Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार का रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे अपनी पर्सनल लाइफ की चर्चा करते नजर आ रहे हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स के साथ इस शो में बिहार के नेता तेज प्रताप यादव भी हैं. हाल ही में तेज प्रताप यादव का शो में एक इमोशनल एंगल देखने को मिला. तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव अपने बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे और शो में बाप-बेटे का रीयूनियन देखने को मिला. सोशल मीडिया पर अब दोनों के इस रीयूनियन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

‘भोजपुरी बवाल’ में हुआ रीयूनियन

‘भोजपुरी बवाल’ जियोहॉटस्टार पर छाया हुआ है. शो में आए दिन सेलेब्स के नए-नए सीक्रेट्स खुलते दिखाई देते हैं. वहीं मेकर्स ने जियोहॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में तेज प्रताप यादव के जन्मदिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला. प्रोमो में तेज प्रताप यादव बोल रहे हैं कि उनके पिता लालू यादव ने बर्थडे में आने का वादा किया है और वो देखना चाहते हैं कि लालू यादव बर्थडे सेलिब्रेशन में आते हैं या नहीं.

विज्ञापन

बेटे के बर्थडे में पहुंचे लालू यादव

तेज प्रताप अपने पिता के इंतजार में दरवाजे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं और बेसब्री से अपने पिता का इंतजार भी कर रहे हैं. काफी देर तक इंतजार करते हुए तेज प्रताप बोलते हैं कि मुझे नहीं लगता कि पिताजी आएंगे. वहीं वो ये भी कहते हैं कि उनके आने के बाद ही केक कटेगा. इसके बाद लालू यादव की गाड़ी आती है और लालू यादव को देखते ही तेज प्रताप यादव का चेहरा खिल उठता है. तेज प्रताप यादव अपने पिता को देखकर इमोशनल भी हो जाते हैं. वहीं दोनों बाप-बेटे साथ में केक काटते नजर आते हैं.

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव का फैमिली विवाद

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और लालू यादव का ये रीयूनियन काफी वायरल हो रहा है. बता दें तेज प्रताप यादव के परिवार का मामला काफी चर्चाओं में रहा है. 2025 में मई में लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव को अपनी पार्टी RJD से निकाल दिया था. इसके पीछे का कारण ये था कि तेज प्रताप यादव को किसी लड़की के साथ फोटो में देखा गया था और खबरें आई थी कि तेज प्रताप यादव उस लड़की के साथ रिश्ते में थे. इस खबर से लालू यादव तेज प्रताप से काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने अपने ही बेटे को पार्टी से निकाल दिया था. वहीं लालू प्रसाद के इस फैसले को उनके परिवार ने भी अपना लिया था, जिसके बाद तेज प्रताप यादव अकेले पड़ गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ