Mirzapur Movie Trailer OUT: 'गद्दी बाहुबल से मिलती है…' 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मूवी में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं.

Mirzapur The Movie

Mirzapur The Movie का ट्रेलर हुआ रिलीज

ओटीटी पर मिर्जापुर वेब सीरीज ने खुब गर्दा उड़ाया था. वहीं अब इसपर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर आज यानी 11 अगस्त को जारी कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, तो अब आप यह मूवी कुछ दिनों में बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का नाम शामिल है. हालांकि, अब फिल्म का ट्रेलर आज यानी 11 अगस्त 2026 की शाम को जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा का किरदार काफी खौफनाक लग रहा है. 

विज्ञापन

दमदार डायलॉग से भरी है फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ में का एक-एक डायलॉग काफी शानदार है, जिसे सुनने के बाद काफी मजा आने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत में ही एक जबरदस्त डायलॉग होता है,’गद्दी ना तो सियासत से मिलती है और ना ही विरासत से… गद्दी मिलती है बाहुबल से और टिकती है डर से’  इस फिल्म के इस डायलॉग को पंकज त्रिपाठी अपनी भारी भरकम आवाज में बोलते हैं.  इतना वहीं फिल्म एक और उनका डायलॉग है, जिसमें वो कहते हैं, बाहुबली मारते नहीं है…मारने का ऑर्डर देते है. इस फिल्म का ट्रेलर देख कर साफ पता चल रहा है कि यह मूवी बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली है.

थिएटर्स में कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’

‘मिर्जापुर द मूवी’ में दिव्येंदु शर्मा काफी दमदार अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनका लुक देखकर आपको फिर से मिर्जापुर की याद आने वाली है. वही अली फजल एक बार फिर दर्शकों को अपने दमदार किरदार से सरप्राइज करने वाले है. ट्रेलर में अली फजल कहते हुए नजर आते हैं, ‘ईमानदारी न पापा अजगर है. लपेटे आप है अपने गले में… दम सब का घुट रहा है. यह मूवी सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ