---विज्ञापन---

Spider-Man 4 Box Office Collection: नहीं थम रहा टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, 13वें दिन भी छापे करोड़ों

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड की पॉपुलर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को हर को पसंद कर रहा है. यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म 30 जुलाई को भारत में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने अब तक 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, हम आपको इस खबर में बताएंगे, फिल्म ने आज यानी मंगलवार (12 अगस्त 2026) को कितने का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें:6 एपिसोड, जबरदस्त कहानी और दमदार ट्विस्ट से भरी है ये सीरीज, कहानी देख आप भी हो जाएंगे फैन

---विज्ञापन---

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 13वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग पर 60.60 करोड़ रुपये कमा कर मेकर्स के साथ-साथ ऑडियंस तो सरप्राइज कर दिया था. इस मूवी को 6 भाषाओं में रिलीज किया है. इस फिल्म ने पहले वीक में 334.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, तो वहीं मूवी ने 9वें दिन 15.00 करोड़ कमाए, तो वहीं 10वें दिन 31 करोड़, 11वें दिन 34.70 करोड़, वहीं 12 दिन 7.60 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने आज यानी 13वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 13 दिनों में 431.55 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान-सारा की ‘Udta Teer’ की नई रिलीज डेट आई सामने, नवरात्रि में होगी सिनेमाघरों में एंट्री

---विज्ञापन---

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने किस भाषा में कमाए कितने करोड़

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने सैकनिल्क के अनुसार, इंग्लिश भाषा में 236.00 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं हिंदी में 155.65 करोड़, तमिल में 22.95 करोड़, तेलुगु में 16.15 करोड़, कन्नड़ भाषा में 0.32 करोड़ और मलयालम में 0.48 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, ट्रैविस स्कॉट और चार्लीज थेरॉन ने अहम किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: तगड़े सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है 8 एपिसोड वाली ये सीरीज, हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

---विज्ञापन---

‘द ऑडिसी’ ने कितने करोड़ छापे थे?

वहीं फिल्म ‘द ऑडिसी’ की बात करें, तो यह मूवी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अब तक  169.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. खास बात यह है कि मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के एक्टर टॉम हॉलैंड भी नजर आए थे.

First published on: Aug 11, 2026 10:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola