Varanasi में महेश बाबू निभा रहे रुद्र का किरदार, आखिर कौन हैं ये? जानें डिटेल्स

Varanasi: सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है.

Varanasi

Varanasi. image credit- social media

Varanasi: सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू, जो रुद्र का किरदार निभा रहे है, वो कौन हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं रुद्र?

एसएस राजमौली के अनुसार, रुद्र एक ऐसा किरदार है, जो अपने से कहीं बड़े उद्देश्य से प्रेरित है. वो एक ऐसी नियति का बोझ उठाता है, जिसे उसने खुद नहीं चुना. साथ ही वो विरोधाभासी गुणों के बीच संतुलन भी बनाए रखता है. इसके अलावा फिल्म निर्माता ने उसे बुद्धिमान, संवेदनशील और साहसी भी बताया है.

विज्ञापन

महेश के लुक का पोस्टर

फिल्म से महेश का जो पोस्टर आया है, उसमें ‘रुद्र’ घनी हरियाली से घिरे बांस के बेड़े पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वो अफ्रीकी परिदृश्य के बीच खड़े हैं, जिनके पीछे जिराफ और जेबरा नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस किरदार के बारे में बात करते हुए महेश बाबू ने कहा कि इसके लिए उन्होंने फिजिकली बहुत तैयारी की है.

महेश बाबू ने ली ट्रेनिंग

महेश ने कहा कि उन्होंने किरदार के हिसाब से खुद का ढाला है और महीनों तक ट्रेनिंग की है. बाबू ने बताया कि इस तैयारी का असर उनके चलने, खड़े होने और पर्दे पर एक्टिविटी करने के तरीके पर पड़ा. इसलिए शारीरिक बदलाव केवल उनकी दिखावट तक ही सीमित नहीं था बल्कि किरदार की बॉडी लैंग्वेज तक भी फैला हुआ था.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में महेश के साथ प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन (कुंभा) के किरदार में नजर आने वाले हैं. हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ