---विज्ञापन---

Entertainment News: Toxic का इंग्लिश ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आया पसंद

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi: यश और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है. कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर को शेयर किया है. फिल्म के ट्रेलर का इंग्लिश वर्जन भी फैंस को खूब पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है. बता दें कि ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है.

मधुरिमा तुली का बर्थडे

मधुरिमा तुली आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘बेबी’ और ‘तेहरन’ में नजर आने वालीं मधुरिमा तुली ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी हैं. ‘बिग बॉस’ में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर भी मधुरिमा तुली काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं मधुरिमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रही हैं. मधुरिमा टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह को भी डेट कर चुकी हैं. वहीं दोनों साथ में ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection: 5 दिनों में ‘आवारापन 2’ ने 100 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नहीं थम रहा क्रेज!

‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

‘आवारापन 2’ की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला है. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,060 रहे. भारत में फिल्म ने महज 5 दिनों में 100.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 144.13 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:53 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आखिर कब रिलीज होगी सीएम विजय के बेटे संजय जेसन की पहली फिल्म Sigma?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन की डेब्यू फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी? पढ़ें पूरी खबर...

23:28 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: पेरेंट्स के साथ सुकून के पल बिताते दिखे Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ आराम करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विजय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बारिश के कारण शूटिंग रद्द, आपको अपने बचपन की पसंदीदा जगह पर दोपहर की झपकी लेने का मौका मिला, रिकवरी- 1000%, फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना. विजय की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DcOUXOKhbt-/

23:07 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Awarapan 2 ने 6 दिनों में लूटा बॉक्स ऑफिस, आज की कमाई कितनी?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर...

22:39 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic का इंग्लिश ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आया पसंद

यश और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है. कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर को शेयर किया है. फिल्म के ट्रेलर का इंग्लिश वर्जन भी फैंस को खूब पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है. बता दें कि ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है.

https://www.instagram.com/p/DcOolXbIYhT/?hl=en

22:12 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Batwara 1947 का बेहद बुरा हाल, 6वें दिन बस इतनी हुई कमाई

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर...

21:16 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर Geetu Mohandas?

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच अब फिल्म की डायरेक्टर को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

20:24 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 2026 की दूसरी हिट बनी Awarapan 2, अब सुपरहिट बनने की राह पर

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' सुपरहिट बनने की राह पर है और जल्दी ही फिल्म इस आंकड़े को भी अपने नाम कर लेगी. आइए जानते हैं कि इसके लिए फिल्म को कितना और कलेक्शन करना होगा? पढ़ें पूरी खबर...

19:14 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कौन था Bagheera? जिसके निधन से गम में Junior NTR

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर इस वक्त गम में है. जूनियर एनटीआर के करीबी बघीरा का निधन हो गया है. आइए जानते हैं कि कौन था बघीरा, जिसके निधन से जूनियर एनटीआर गम में है? पढ़ें पूरी खबर...

18:05 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic ने अमेरिका में मचाया तहलका, भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ने अमेरिका में प्री-सेल्स में अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं कि भारत में कब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी? पढ़ें पूरी खबर...

17:22 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Sunita Ahuja ने तलाक की याचिका ली वापस

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में है. इस बीच अब सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. इस पर गोविंदा के मैनेजर का रिएक्शन आ गया है. पढ़ें पूरी खबर...

17:05 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने शेयर किया फोटो, लिखा लंबा नोट

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक नया फोटो साझा किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है.

https://www.instagram.com/p/DcNYIx7o_OE/

14:56 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में इन 5 फिल्मों ने किया कब्जा

जी5 पर नई-नई फिल्में रिलीज हुई हैं और ये फिल्में ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई हैं. इन फिल्मों में आपको कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की कहानी खूब वायरल हो रही है. इनमें भारत भाग्य विधाता और बालन जैसी फिल्में भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:31 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: फैमिली कोर्ट पहुंची सुनीता आहूजा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया. सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे हर्शवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DcNpgZ6MTAZ

14:01 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: JioHotstar से हटाई गई 2 घंटे 36 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

जियोहॉटस्टार से जिस फिल्म को हाल-फिलहाल में हटाया गया है उस फिल्म का नाम 'प्रेमलु' है. 2 घंटे 36 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को अब आप जियोहॉटस्टार पर नहीं देख सकेंगे. वहीं सिनेमाघरों में इस फिल्म को 2024 में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. पढ़िए पूरी खबर

13:35 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाया 'द ट्रेटर्स 2'

प्राइम वीडियो पर 'द ट्रेटर्स 2' पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है. इस शो के अभी तक 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं और शो ने फैंस को दीवाना बना लिया है. वहीं इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं.

12:50 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: साउथ सुपरस्टार का धमाकेदार कमबैक! एक के बाद एक दी 3 सुपरहिट फिल्में

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं उनका नाम सूर्या है. जी हां सूर्या की 3 फिल्मों ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सूर्या की फिल्में हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग के चर्चे हो रहे हैं. फैंस सूर्या की लेटेस्ट फिल्मों के दीवाने हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:07 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 20-21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये 4 साउथ फिल्में

सिनेमाघरों में इस वीकेंड एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. 20 और 21 अगस्त को साउथ की 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इनमें खलीफा, मोधा रात्रि, बेथलहम कुडुम्बा यूनिट और इरुमुडी जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:35 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक-ड्रामा

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था और अब ये ओटीटी पर भी छाई हुई है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.

10:59 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Prime Video पर छाई 8 एपिसोड्स की रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'स्टर्लिंग पॉइंट' है. इस सीरीज में 8 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे और हर एपिसोड में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. एला रुबिन और कीन रफालो स्टारर इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:41 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'ऑपरेशन सिंदूर' का नेटफ्लिक्स पर कब्जा

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

10:05 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने ईशा कोप्पिकर को किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को हाल ही में 'अंधभक्त' कहा है. वहीं अब कंगना रनौत ने ईशा कोप्पिकर को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने ईशा की तारीफ करते हुए कहा कि वाह आपने बहुत अच्छे से 'अंधभक्त' का असली मतलब समझाया है.

09:42 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में धमाल मचाएंगे ये 7 कंफर्म कंटेस्टेंट्स!

'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले ये कंटेस्टेंट्स फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े सितारे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स शो में तहलका मचाने वाले हैं उनमें कुशाल तंवर, नीति टेलर, गीता बसरा, एलनाज नोरौजी, रजत बेदी, खुशी दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

08:51 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' की वो हसीना, जिसने शो में की थी हिंसा

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मधुरिमा तुली हैं. सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में एक्ट्रेस बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में नजर आई थीं. इस दौरान उन्हें शो में ऑडियंस से काफी प्यार मिला था. हालांकि उनकी एक गलती उन पर ही भारी पड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. पढ़िए पूरी खबर

08:11 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' फेम आयशा खान ने की सगाई? मिस्ट्री मैन संग प्रपोजल फोटोज कीं शेयर

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन संग फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं मिस्ट्री मैन के साथ एक्ट्रेस रोमांटिक पोज देते हुए अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक सपना.' जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस को लगने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है और इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई भी दे रहे हैं. हालांकि आयशा खान की ये पोस्ट जूलरी ब्रांड का एड लग रही है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DcLnHAuDYzE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AjFVITksgdmcBRb7kLcZOgj

07:40 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' ने 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

'आवारापन 2' की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला है. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,060 रहे. भारत में फिल्म ने महज 5 दिनों में 100.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 144.13 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

07:19 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: मधुरिमा तुली का बर्थडे

मधुरिमा तुली आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. 'बेबी' और 'तेहरन' में नजर आने वालीं मधुरिमा तुली 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी हैं. 'बिग बॉस' में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर भी मधुरिमा तुली काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं मधुरिमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रही हैं. मधुरिमा टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह को भी डेट कर चुकी हैं. वहीं दोनों साथ में 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे.

06:50 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: स्क्रीन पर दिखेगी कियारा आडवाणी-सैफ अली खान की जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सैफ अली खान की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है. दोनों सितारे साथ में एक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस दोनों की जोड़ी को जल्द ही स्क्रीन पर देख सकेगी. इस फिल्म से प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं.

00:00 (IST) 19 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan के मन्नत से निकले 8 फुट के दो सांप, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के मशहूर बंगले मन्नत से दो लंबे सांप निकले, जिसने भी ये खबर सुनी को हैरान रह गया. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

23:06 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 100 करोड़ से चंद कदम दूर Awarapan 2

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है? पढ़ें पूरी खबर...

22:11 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 ने 5वें दिन कितना कमाया?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में उछाल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है और इसकी कमाई लगातार गिर रही है. आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन? पढ़ें पूरी खबर...

21:28 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: काजोल ने शेयर की पोस्ट, खिलखिलाकर हंसती दिखीं हसीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस लाल और पीली कलर की साड़ी पहनी है. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बड़ी लाल रंग की बिंदी भी लगाई है.

https://www.instagram.com/p/DcLuzSAC6Jr/

21:14 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Spider Man Brand New Day को लगा झटका, वीकएंड के बाद गिरी कमाई

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है? पढ़ें पूरी खबर...

20:19 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 146 मिनट वो फिल्म, जिसने ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे

इन दिनों जियोहॉटस्टार पर एक फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2' को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

19:16 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: क्या टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘नागिन’?

टीवी का पॉपुलर शो 'नागिन' एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. एकता कपूर ने शो को लेकर हिंट दिया है कि अब ये बड़े पर्दे पर आ सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला? पढ़ें पूरी खबर...

18:11 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ScreenX पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म Ramayana, आखिर क्या होता है ये?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...

17:18 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ हुआ रिलीज

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी करीब नजर आ रहे हैं और फैंस को दोनों की जोड़ी भी भा गई है. इस गाने को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है. म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया है और लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे हैं. इस गानें में अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और वो गलियों में घूम रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DcLLyXourc0/

17:15 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ग्रीस में करने वाले हैं शादी!

साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें जोरों पर हैं. रूमर्ड कपल को लेकर कहा जा रहा है कि ग्रीस में दोनों की शादी हो सकती है. पढ़ें पूरी खबर...

16:05 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Hayden Panettiere की ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या?

मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर की मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि, इस बीच एक्ट्रेस की ऑटोप्सी रिपोर्ट आ गई है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या सामने आया है? पढ़ें पूरी खबर...

14:48 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है 6 एपिसोड्स की एक्शन थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'सारे जहां से अच्छा' है. इस सीरीज में प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा लीड रोल में हैं. वहीं ये सीरीज 13 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, वहीं अब 1 साल बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 6 पर ट्रेंड कर रही है. इसमें एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. पढ़िए पूरी खबर

14:29 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' के हिट होने पर इमरान हाशमी की वाइफ ने लिखा इमोशनल नोट

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इमरान हाशमी की वाइफ ने एक्टर के लिए इमोशनल नोट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी की वाइफ की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DcI0PfEDY-R/?utm_source=ig_embed&ig_rid=Ae-OnfzLIKasc3TUZlfmdnh

14:06 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने शेयर की फैमिली फोटो

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में फैमिली के साथ आलिया भट्ट टाइम बिताती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस रणबीर कपूर और राहा के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DcJQviIjNQj/?img_index=1

13:28 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: थिएटर्स में फ्लॉप होने के बाद OTT पर छाईं ये 5 फिल्में

सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई फिल्में ओटीटी पर छाई हुई हैं. इनकी कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. इनमें कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' से लेकर मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

13:03 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 2026 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉलीवुड के लिए साल 2026 काफी शानदार रहा है. अब तक बीते 8 महीनों में 5 ऐसी टॉप फिल्में हैं जिन्होंने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ये फिल्में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. इनमें 'धुरंधर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:29 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सोनू निगम और हमनाम सोनू निगम सिंह के बीच चल रहा विवाद हुआ शांत

सोनू निगम ने आरोप लगाया था कि सोनू निगम सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट का डिस्प्ले नेम सिर्फ‘सोनू निगम’ रखा था. हालांकि, उनका यूजरनेम ‘सोनू निगम सिंह’ था. सिंगर की ओर से दलील दी गई कि सिर्फ ‘सोनू निगम’ नाम और उनकी तस्वीर के इस्तेमाल से लोगों को ये भ्रम हो सकता है कि अकाउंट खुद सिंगर का है. पढ़िए पूरी खबर

11:37 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'दिल धड़कने दो' में शेफाली शाह का किरदार पहले निकी वालिया को हुआ था ऑफर!

'दिल धड़कने दो' में जिस किरदार को शेफाली शाह ने निभाया था वो किरदार पहले निकी वालिया को ऑफर हुआ था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निकी ने इस पर बात करते हुए कहा है कि जोया अख्तर ने इस रोल के लिए मुझे यूके से बुलाया था. लेकिन बाद में ये रोल शेफाली शाह को दे दिया गया.

10:54 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.

10:00 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 400 फिल्मों में काम करने के बाद भी लीड एक्ट्रेस नहीं बनी ये हसीना!

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम अरुणा ईरानी है. अरुणा ईरानी आज 80वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें 63 साल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक भी फिल्म में लीड रोल नहीं निभाया. पढ़िए पूरी खबर

09:31 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अरुणा ईरानी का बर्थडे आज

अरुण ईरानी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में की थी. इस दौरान उनकी फिल्म 'गंगा जमुना' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वो सिर्फ 9 साल की थीं. वहीं इसके बाद उन्होंने हिंदी, कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

09:05 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' को पछाड़ JioHotstar पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'यूफोरिया' है. सारा अर्जुन और विग्नेश गाविरेड्डी स्टारर इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को फैंस ने खूब एंटरटेन किया है. वहीं जियोहॉटस्टार पर 2 घंटे 26 मिनट की थ्रिलर फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

08:32 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कैसे ‘संपूर्ण सिंह कालरा’ बने गुलजार?

गुलजार का असली नाम 'संपूर्ण सिंह कालरा' है. जी हां बहुत कम लोग गुलजार के पुराने नाम को जानते हैं. परिवार के खिलाफ जाकर नाम बदलना उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. जिसके बाद वो गुलजार के नाम से ही फेमस हो गए. पढ़िए पूरी खबर

First published on: Aug 18, 2026 06:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola