बेटियों की पढ़ाई के लिए साड़ी पहन नंगे पैर दौड़ी 47 वर्षीय मां, जीती मैराथन; बेटी आई दूसरे नंबर पर

रंभाबाई के पति की मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों बेटियों की परवरिश और पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई.

Mother Marathon, Maharashtra Beed Marathon, Ramabai Ranveer Wins Marathon, Ambajogai Amrit Daud Marathon Winner, Mother Runs Barefoot, Beed news, Marathon news, Maharashtra news

उनकी बेटी पूजा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है. (Image - Social Media)

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक मां की दिल जीतने वाली तस्वीर सामने आई है. अंबाजोगाई की रहने वाली 47 वर्षीय रंभाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की पढ़ाई का खर्च और किताबों के पैसे जुटाने के लिए नंगे पांव मैराथन में दौड़ लगाई. इतना ही नहीं, उन्होंने पहला स्थान हासिल कर 3000 रुपये का नकद इनाम भी जीत लिया. ट्रैकसूट पहने युवाओं के बीच सामान्य साड़ी पहनकर दौड़ीं रंभाबाई ने इस जीत से हर किसी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

चप्पल हाथ में थामी और नंगे पांव पत्थरों पर दौड़ पड़ीं

अंबाजोगाई में एक स्थानीय संगठन ने ‘अमृत दौड़ मैराथन’ का आयोजन किया गया था. इसके लिए ऐलान किया गया था कि फर्स्ट आने वाले को 3,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. रंभाबाई भी इस दौड़ में हिस्सा लेने पहुंचीं.

विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने चप्पल पहनी थी, लेकिन दौड़ शुरू होते ही चप्पल फिसलने लगी. उन्होंने बिना एक पल गंवाए चप्पल उतारी, उसे हाथ में थामा और साड़ी संभालते हुए पत्थरों भरी सड़क पर नंगे पैर दौड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फिनिश लाइन सबसे पहले पार कर ली.

विज्ञापन

कुक का काम कर बेटियों को पढ़ाया

रंभाबाई के पति की मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों बेटियों की परवरिश और पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई. उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का दाखिला अंबाजोगाई की एक एकेडमी में कराया. खुद वहीं कुक की नौकरी करने लगी. रंभाबाई अपनी बेटियों को अफसर बनाने का सपना देख रही हैं.

उनकी बेटी पूजा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है. उसने भी इस दौड़ में हिस्सा लिया था और दूसरा स्थान पर रही थीं. वहीं, दूसरी बेटी बैंकिंग एग्जाम की तैयारी कर रही है. पूजा की लगन देखकर एकेडमी ने उसकी फीस पहले ही माफ कर दी थी.

विज्ञापन

जीत के बाद रंभाबाई ने कहा, ‘रेस में कई महिलाएं थीं, लेकिन मेरा इरादा सिर्फ इनाम जीतने का था. दौड़ते समय मुझे केवल अपनी बेटियों का भविष्य और उनकी पढ़ाई दिख रही थी. इस इनाम के 3,000 रुपये से मैं उनके लिए पढ़ाई की किताबें खरीदूंगी.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ