'अपनी इज्जत की तो परवाह…', पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह को पुलिस ने लगाई फटकार

Poonam Dhillon, Upasana Singh: मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) के कार्यालय में कलाकारों के बीच झड़प हो गई. मामले में पुलिस को भी बीच में आना पड़ा. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

Poonam Dhillon, Upasana Singh

पूनम ढिल्लों और उपासना सिंह को पुलिस ने लगाई फटकार. image credit- instagram

Poonam Dhillon, Upasana Singh: मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) के कार्यालय में कलाकारों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. साथ ही मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और आपस में लड़ रहे अभिनेताओं को फटकार भी लगानी पड़ी. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

इंटरनेट पर वीडियोज वायरल

दरअसल, बीते दिन यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होने लगे. इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका सदानंद और अन्य कलाकार दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में कुनिका ने आरोप लगाया था कि CINTAA के आधिकारिक कागजात और फाइलें पूनम की गाड़ी में ले जाने की बात सामने आई.

विज्ञापन

समझाने की कोशिश करती है पुलिस

इसके बाद एक वीडियो में कुछ सदस्य पद्मिनी से इस बारे में पूछताछ करते नजर आ रहे हैं, जब वो उनसे कागजात ले जाने की बात स्वीकार करने को कहते हैं, तो पद्मिनी उनसे समिति भंग करने वाला पत्र दिखाने को कहती हैं. पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश करती नजर आ रही है कि वो इस मामले में तीसरे पक्ष हैं और उनके लिए सभी समान हैं, लेकिन पद्मिनी कहती हैं कि उनका ‘डेटा चोरी हो गया’.

पुलिस ने क्या कहा?

इतना ही नहीं बल्कि एक दूसरे वीडियो में, पूनम सवाल करती है कि उनकी कार की तलाशी क्यों ली जा रही है? ये वीडियो कथित तौर पर कुनिका ने रिकॉर्ड किया है, जिससे वो चिढ़ जाती है और जब दोनों में बहस होती है, तो पुलिस कहती है, कि इस तरह बात करने का अफसोस है. हम झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों से भी इस तरह बात नहीं करते. वो आगे कहते हैं कि कम से कम अपनी इज्जत की तो परवाह करो, लोग देख रहे हैं.

विज्ञापन

हम आपको इज्जत दे रहे हैं- पुलिस

पुलिस ने कहा कि आप अपने आरोपों पर अड़ी हो और हमारी बात नहीं सुन रही हो. दूसरा कोई रहता था तो थप्पड़ ही मारते थे. हम आपको इज्जत दे रहे हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है. साथ ही जब उपासना ने पुलिस से कथित तौर पर भेजे गए कागजात वापस मंगाने को कहा, तो उनमें से एक ने कहा कि यह मेरा काम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्होंने कागजातों के साथ छेड़छाड़ की है, तो श्रम आयोग उन्हें पेश करने को कहेगा, लेकिन सदस्य पुलिस और आपस में बहस करते रहे. कुनिका बार-बार ये बताती रहीं कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है, इसलिए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ