Zee5 Top 5 Movies: जी5 पर छाईं ये 5 लेटेस्ट फिल्में, एक तो सिनेमाघरों में हुई थी फ्लॉप; देखें पूरी लिस्ट

Zee5 Top Movies: जी5 की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों ने रिलीज होते ही ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

Zee5 Top Movies
1 / 6
(PIC CREDIT- NEWS24) जी5 पर ट्रेंड कर रहीं फिल्में

Zee5 Top Movies: जी5 पर नई-नई फिल्में रिलीज हुई हैं और ये फिल्में ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई हैं. इन फिल्मों में आपको कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की कहानी खूब वायरल हो रही है. इनमें एक फिल्म ऐसी भी है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता2 / 6

कंगना रनौत स्टारर 'भारत भाग्य विधाता' जी5 पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन जी5 पर जैसे ही इस फिल्म को रिलीज किया गया तो ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी. इस फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं कंगना रनौत के साथ-साथ फिल्म में गिरिजा ओक और स्मिता तांबे लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बालन

बालन3 / 6

चिंदबरम के डायरेक्शन में बनी ये ड्रामा फिल्म भी जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में बालन नाम के एक लड़के की कहानी को दिखाया गया है. वहीं बालन के किरदार को अधिशेषन के.आर. और मुहम्मद जिनान ने निभाया है. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में फरजाना पलाथिंगल और टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं.

परिमाला एंड कंपनी

परिमाला एंड कंपनी4 / 6

ब्लैक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' भी जी5 पर छाई हुई है. इस फिल्म को पांडीराज ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की कहानी को फैंस ने काफी पसंद भी किया, ये ही वजह है कि ये जी5 पर छाई हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो जयराम, उर्वशी, मैस्किन और योगी बाबू भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है5 / 6

वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म भी जी5 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. वहीं वरुण धवन के साथ-साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में ट्विस्ट के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स हैं.

मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स

मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स6 / 6

ये एनिमेटेड पीरियड कॉमेडी फिल्म भी जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया और ओटीटी पर आते ही ये फिल्म जी5 पर छा गई हैं. फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन