सिनेमाघरों में फ्लॉप, OTT पर आते ही छाईं ये 5 फिल्में; हर कहानी ने ऑडियंस का जीता दिल!

Movies Flop in Theatres Trending on OTT: सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई फिल्में ओटीटी पर छाई हुई हैं. इनकी कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Movies Flop in Theatres Trending on OTT
1 / 6

Movies Flop in Theatres Trending on OTT: कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में फ्लॉप रहीं लेकिन ओटीटी पर आते ही तहलका मचा रही हैं. थिएटर्स में इन फिल्मों को फैंस ने देखना पसंद नहीं किया लेकिन ओटीटी पर ये फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गईं. इनमें आपको नई-नई फिल्में देखने को मिलेंगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता2 / 6

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' को हाल ही में Zee5 पर रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी लेकिन ओटीटी पर ये तहलका मचा रही है. इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और सुहिता थाट्टे मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

गवर्नर

गवर्नर3 / 6

मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी, वहीं अब ये प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ अदा शर्मा भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है.

तू या मैं

तू या मैं4 / 6

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर 'तू या मैं' भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ये फिल्म भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी, वहीं इसके बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और रिलीज होते ही ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी. फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो इसे अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

एक दिन

एक दिन5 / 6

साई पल्लवी और जुनैद खान की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं इसके बाद इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और ओटीटी पर आते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान के साथ-साथ कुणाल कपूर भी लीड रोल में हैं. इसे भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

वध 2

वध 26 / 6

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी थिएटर्स में फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म की कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले. इस फिल्म में शिल्पा शुक्ला भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन