क्या टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी 'नागिन'? एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट

Naagin: टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. एकता कपूर ने शो को लेकर हिंट दिया है कि अब ये बड़े पर्दे पर आ सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

Naagin

Naagin. image credit- instagram

Naagin: टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ हमेशा ही दर्शकों को बेहद पसंद आता है. शो के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब सुनने में आया है कि ये शो टीवी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है. इसका इशारा खुद एकता कपूर ने दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

विज्ञापन

एकता कपूर ने दिया हिंट

दरअसल, एकता कपूर ने नाग पंचमी और श्रावण सोमवार के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नागिन के अब तक के टीवी सफर की झलक देखने को मिली है. साथ ही हिंट दिया गया है कि 11 सालों तक छोटे पर्दे पर राज करने वाली ये फ्रेंचाइजी अब टीवी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

नागिन के आइकॉनिक किरदार की झलक

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन सभी एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई गई, जिन्होंने सालों से नागिन के आइकॉनिक किरदार को निभाया है. इसी वीडियो में फ्रेंचाइजी के टेलीविजन सफर को दिखाने के बाद इसे फिल्मों की दुनिया में ले जाने का इशारा भी किया गया है.

एकता ने क्या लिखा?

इस पोस्ट के साथ एकता ने लिखा है कि कुछ रोमांचक आने वाला है! #WaitForIt हैप्पी नाग पंचमी! टीजर को इस मैसेज के साथ शेयर किया गया है कि 11 सालों से नागिन ने छोटे पर्दे पर राज किया है. अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

2015 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत

गौरतलब है कि नागिन फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. पहले सीजन में मौनी रॉय ने अर्जुन बिजलानी के साथ लीड रोल निभाया था. वहीं, शो के दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय ही नजर नजर आईं, लेकिन तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति ने लीड रोल निभाया था. वहीं, चौथे सीजन की कमान निया शर्मा ने संभाली थी. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण ये सीजन जल्द खत्म हो गया था.

2025 में आया था शो का 7वां सीजन

शो के पांचवें सीजन की बात करें तो इस सीजन में सुरभि चांदना नागिन बनी थीं. इसके बाद बिग बॉस 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने छठे सीजन में मुख्य भूमिका निभाई थी और सातवें सीजन का प्रीमियर 2025 में हुआ, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान समेत कई कलाकार नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ