Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, फिल्म से हटाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Mirzapur: The Movie Song Controversy: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एक गाने को लेकर विवाद हो गया है. फिल्म से गाने को हटाने की मांग उठी है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Mirzapur: The Movie

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने पर विवाद. IMAGE CREDIT- MOVIE POSTER

Mirzapur: The Movie Song Controversy: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद हो गया है और ये मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने पर बवाल

दरअसल, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एक गाने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. कोर्ट में दायर की गई याचिका में फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाए गए ‘शूरवीर’ गाने को हटाने की मांग की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में इस गाने का इस्तेमाल गलत तरीके से गैंगस्टरों की तारीफ करने और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए किया जा रहा है.

विज्ञापन

याचिकाकर्ता का क्या कहना?

याचिका में कहा गया है कि ये गीत राजस्थान की धरती के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित है. प्रशांत कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने इस याचिका का दर्ज कराया है. इस जनहित याचिका में तर्क दिया गया है कि ये ट्रैक मूल रूप से राजस्थान के महान प्रतापी राजा ‘महाराणा प्रताप’ की वीरता और उनकी महानता को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखा गया था, लेकिन फिल्म में इस गाने का इस्तेमाल काल्पनिक गैंगस्टरों का महिमामंडन करने के लिए अनुचित तरीके से किया गया है.

गाने को हटाने की मांग

बता दें कि याचिकाकर्ता प्रशांत सिंह ने इस गाने को हटाने की मांग की है. साथ ही याचिका में इस बात पर भी जोर दिया गया कि अगर फिल्म में इस गाने को इस्तेमाल किया गया, तो गाने का मूल सांस्कृतिक संदर्भ गंभीर रूप से विकृत हो जाएगा और सार्वजनिक स्मृति में एक भ्रामक जुड़ाव पैदा करेगा, जो कि महाराणा प्रताप की विरासत को काल्पनिक गैंगस्टरों के साथ जोड़ेगा.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

कोर्ट में दायर इस याचिका में फिल्म के क्लाइमेक्स से ट्रैक को हटाने या बदलने का निर्देश देने की मांग की गई है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और फिल्म लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), जितेंद्र कुमार (बब्लू पंडित) और रवि किशन (बब्बन यादव) के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है और ये टोटल कितना कमा पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ