कई बार बदल चुकी है Sigma की रिलीज डेट, आखिर कब रिलीज होगी सीएम विजय के बेटे संजय जेसन की पहली फिल्म?

Sigma Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन की डेब्यू फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी?

sigma

sigma. image credit- X

Sigma Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन अपनी डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, संजय की ये फिल्म कई बार पोस्टपोन हो चुकी है और अब फिर से फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. आइए जानते हैं कि संजय जेसन की ये फिल्म अब कब रिलीज होगी और इसके लिए फैंस को कितना इंतजार और करना होगा?

विज्ञापन

‘सिग्मा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

दरअसल, फिल्म ‘सिग्मा’ के निर्देशक संजय जेसन ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है. इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 2 अक्टूबर को होने वाली इस बड़ी चोरी की तारीख को याद रखें. ‘सिग्मा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

संजय की पहली फिल्म

गौरतलब है कि फिल्म ‘सिग्मा’, निर्देशक के रूप में संजय की पहली फिल्म है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट को कई बार स्थगित किया जा चुका है. पहले ये फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया था.

कई बार पोस्टपोन हुई फिल्म

फिल्म की पहली रिलीज डेट 23 जुलाई थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया. विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज से टकराव के चलते ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट बदली गई थी. इसके बाद फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 31 जुलाई कर दी गई, लेकिन 31 जुलाई को भी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई.

विज्ञापन

‘सिग्मा’ की स्टारकास्ट

अब मेकर्स ने फिर से इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 2 अक्टूबर है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म करेगी. वहीं, अगर फिल्म ‘सिग्मा’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जपी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ