साउथ सुपरस्टार का धमाकेदार कमबैक! एक के बाद एक दी 3 सुपरहिट फिल्में; फैंस हुए दीवाने

साउथ स्टार की बैक-टू-बैक 3 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.

suriya Vishwanath and sons
1 / 6

साउथ का एक ऐसा सुपरस्टार है जिसने धमाकेदार कमबैक किया है. बैक-टू-बैक 3 सुपरहिट फिल्में देने के बाद फिल्मी गलियारों में इसी सुपरस्टार के चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में एक्टर की एक फिल्म रिलीज हुई है और इसने रिलीज होते ही महज 5 दिनों में करोड़ों की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं और फिल्मों के बारे में भी डिटेल में जानते हैं.  

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 6

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं उनका नाम सूर्या है. जी हां सूर्या की 3 फिल्मों ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सूर्या की फिल्में हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग के चर्चे हो रहे हैं. फैंस सूर्या की लेटेस्ट फिल्मों के दीवाने हो गए हैं और ये ही वजह है कि सूर्या सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बने हुए हैं.

विज्ञापन

फ्लॉप हुई थी 350 करोड़ी फिल्म

फ्लॉप हुई थी 350 करोड़ी फिल्म3 / 6

सूर्या की साल 2024 में 'कंगुआ' फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में थे. 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 100 करोड़ का ही कलेक्शन किया था. जिसके बाद ये फिल्म बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई थी. इसके बाद सूर्या के फैंस भी काफी निराश हुए थे.

साल 2025 में किया धांसू कमबैक

साल 2025 में किया धांसू कमबैक4 / 6

वहीं साल 2025 में सूर्या ने धमाकेदार कमबैक किया. इस साल उनकी 'रेट्रो' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म की कहानी भी ऑडियंस को खूब पसंद आई. वहीं फिल्म में सूर्या के साथ-साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आई थीं.

विज्ञापन

'करुप्पु' ने भी लूटी महफिल

'करुप्पु' ने भी लूटी महफिल5 / 6

'रेट्रो' के बाद सूर्या की 'करुप्पु' ने सिनेमाघरों में एंट्री ली. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ की कमाई की. वहीं इस फिल्म का बजट सिर्फ 140 करोड़ था, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने 340 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

लेटेस्ट फिल्म ने भी हिलाया बॉक्स ऑफिस

लेटेस्ट फिल्म ने भी हिलाया बॉक्स ऑफिस6 / 6

वहीं हाल ही में एक्टर की 'विश्वनाथ एंड सन्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 5 दिन ही हुए हैं और इस फिल्म ने 128.60 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अभी अपकमिंग दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कमाई करती नजर आएगी. इस फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन