Bigg Boss 20: कौन बना पहले हफ्ते का रॉकस्टार? Weekend Ka Vaar के प्रोमो में सलमान खान ने किया खुलासा
Bigg Boss 20, Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लोगों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है. शो में खूब बवाल हो रहा है और इस बीच पहले वीक का रॉकस्टार भी सलमान ने रिवील कर दिया है.
कौन बना पहले हफ्ते का रॉकस्टार? image credit- JioHotstar Reality instagram
Bigg Boss 20, Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने पहले वीकेंड का वार के करीब का गया है. इस बीच अब शो के वीकेंड के एपिसोड से पहले वीकेंड के वार का प्रोमो आ गया है, जिसमें सलमान खान ने इस वीक के रॉकस्टार का खुलासा कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते का रॉकस्टार कौन रहा है?
विज्ञापन
वीकेंड के वार का प्रोमो
दरअसल, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले एक्स पेज ‘द खबरी’ ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जो वीकेंड के वार का प्रोमो बताया गया है. इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान अपने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो में सलमान अपने स्वैग वाले अंदाज में कहते हैं कि इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, लेकिन रॉकस्टार तो एक ही है.
शो के प्रोमो वीडियो में आगे भाईजान काजी तौकीर का नाम लेते हैं और काजी भी स्वैग से खड़े होते हैं. इसके बाद सलमान खान काजी को कहते हैं कि पूरे वीक में आप ‘आऊ…’ करके चल रहे थे, तो मुझे सीखा दो ना यार, आई एम अ रॉकस्टार… इसके बाद काजी तौकीर अपने अंदाज में आई एम अ रॉकस्टार… बेबी स्टेप करते नजर आते हैं.
घरवाले भी झूमते नजर आए
इतना ही नहीं बल्कि प्रोमो वीडियो में भाईजान सभी घरवालों से कहते हैं कि सभी करो और फिर सभी इस स्टेप को फॉलो करते हैं. शो के घर के सभी सदस्य इस पर झूमते हैं और इस स्टेप तो फॉलो करते हुए बेहद खुश नजर आते हैं. हालांकि, आगे सलमान खान कहते हैं कि ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है, जिस पर सभी घरवाले जोर से ठहाका लगा देते हैं और सलमान भी अपनी स्माइल से फैंस का दिल जीत लेते हैं. शो के इस प्रोमो वीडियो पर अब यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
विज्ञापन
गरम है घर का माहौल
हालांकि, शो के वीकेंड के एपिसोड में ये देखने वाली बात होगी कि सलमान खान का गुस्सा किस पर फूटता है और भाईजान पहले ही वीक में किसकी क्लास लगाते हैं, जिसका पता शो के वीकेंड के एपिसोड आने के बाद ही लगेगा. वहीं, अगर बिग बॉस 20 के घर की बात करें तो शो के घर का माहौल गरम हो चुका है. कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से जमकर भिड़ रहे हैं और ऐसे में घरवालों के बीच होने वाली ये नोंक-झोंक दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रही है.