20-21 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल! रिलीज हो रहीं ये 4 साउथ फिल्में, एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का
Upcoming South Movies: इस वीकेंड थिएटर्स में एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है. साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म भी लिस्ट में शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है.

Upcoming South Movies: सिनेमाघरों में इस वीकेंड एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. 20 और 21 अगस्त को साउथ की 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इन फिल्मों का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, वहीं अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.
खलीफा
2 / 6पृथ्वीराज सुकुमारन और नील नितिन मुकेश स्टारर 'खलीफा' सिनेमाघरों में 20 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में क्राइम और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. व्युसख के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म के गानों को पहले ही रिलीज कर दिया गया है और फैंस इन गानों को खूब पसंद कर रहे हैं.
मोधा रात्रि
3 / 6ऋषिकांत स्टारर ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था. वहीं अब ये फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में ऋषिकांत के साथ अनिशमा भी लीड रोल में हैं.
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
4 / 6गिरीश एडी के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं इस फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ विनीत फॉर्ट और वृंदा भी मुख्य भूमिका में हैं.
इरुमुडी
5 / 6एक्शन-ड्रामा से भरपूर ये फिल्म भी 21 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म को शिव निर्वाण ने डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही फिल्म में साई कुमार, बेबी नक्षत्र और अजय घोष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया है.
सिनेमाघरों में होगा इन 4 फिल्मों का धमाका
6 / 6बता दें इन चारों साउथ फिल्मों के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का डबल धमाका मिलने वाला है. साउथ सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकेंड धमाकेदार साबित होने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन चारों फिल्मों में कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी और कौन सी फिल्म पीछे रहने वाली है.