Bigg Boss 20 के 7 कंफर्म कंटेस्टेंट्स! जो सलमान खान के शो में मचाएंगे धमाल; जानें लिस्ट में किस-किसका नाम

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है. शो के नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो में कौन-कौन से 7 कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं.

bigg boss 20 confirm 7 contestants

(Pic Credit- Instagram) 'बिग बॉस 20' के 7 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने!

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में आ गया है. अब शो के नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं अब शो में शामिल होने वाले 7 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है. सलमान खान के रियलिटी शो में ये कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं. वहीं इन कंटेस्टेंट्स को शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स का नाम दिया जा रहा है. अगर ये कंटेस्टेंट्स शो में नजर आते हैं तो शो में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं किन 7 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं शो के 7 कंटेस्टेंट्स?

शो में नजर आने वाले ये कंटेस्टेंट्स फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े सितारे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स शो में तहलका मचाने वाले हैं उनमें कुशाल तंवर, नीति टेलर, गीता बसरा, एलनाज नोरौजी, रजत बेदी, खुशी दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इन कंटेस्टेंट्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है और इन सितारों ने शो में शामिल होने के लिए हामी भी भर दी है.

विज्ञापन

सलमान खान का नया अवतार

वहीं इन 7 कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ और भी इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन उन कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं. वहीं खबरें हैं कि इस बार शो में जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स भाग लेने जा रहे हैं. शो के नए-नए प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें सलमान खान का नया अवतार देखने को मिला. प्रोमो देखकर ये तो तय हो ही गया है कि हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कब शुरू होगा शो?

बता दें सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये शो 6 सितंबर से कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. वहीं इस शो का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और ये शो ऑडियंस का फेवरेट रियलिटी शो माना जाता है. शो में इस बार दोगुना मसाला देखने को मिलने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ