'धुरंधर 2' को पछाड़ JioHotstar पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख आ जाएंगे आंसू!

JioHotstar Trending Movie: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म के क्लाइमैक्स को देखकर आपकी आंखें भर आएंगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

euphoria movie on jiohotstar
1 / 6

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नए-नए बदलाव देखने को मिले हैं. नई और पुरानी फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर की भरपूर डोज मिलेगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'यूफोरिया' है. सारा अर्जुन और विग्नेश गाविरेड्डी स्टारर इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को फैंस ने खूब एंटरटेन किया है. वहीं जियोहॉटस्टार पर 2 घंटे 26 मिनट की थ्रिलर फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.  

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी चैत्रा और विकास के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत में ही चैत्रा नाम की लड़की के साथ 5 लड़के मिलकर दुष्कर्म करते हैं, जिसके बाद ये केस काफी बड़ा बन जाता है और पांचों लड़कों को कोर्ट उम्र कैद की सजा सुनाता है. पांचों लड़कों का मुख्य आरोपी विकास साबित होता है.

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस4 / 6

वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे विकास की लाइफ की कहानी ऑडियंस को देखने को मिलती है. विकास की मां उसे सुधारने के लिए IIT के एग्जाम के लिए उसकी तैयारी कराती है. हालांकि इस दौरान विकास की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस देखने को मिलता है जो विकास की पूरी जिंदगी बदल देता है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें चैत्रा का किरदार सारा अर्जुन ने बखूबी निभाया है. वहीं विकास के किरदार को विग्नेश गाविरेड्डी ने निभाया है. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में भूमिका चावला भी लीड रोल में हैं. भूमिका चावला को लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखकर फैंस उनकी एक्टिंग पर फिदा हो गए हैं.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'यूफोरिया' फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. अगर आप किसी नई फिल्म देखने की तलाश में हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन