2026 की दूसरी हिट बनी Awarapan 2, अब सुपरहिट बनने की राह पर, करना होगा बस इतना कलेक्शन

Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सुपरहिट बनने की राह पर है और जल्दी ही फिल्म इस आंकड़े को भी अपने नाम कर लेगी. आइए जानते हैं कि इसके लिए फिल्म को कितना और कलेक्शन करना होगा?

Awarapan 2

Awarapan 2. image credit- instagram

Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. साथ ही ये फिल्म साल 2026 की दूसरी हिट बन चुकी है और अब ये फिल्म सुपरहिट बनने की राह पर निकल पड़ी है. आइए जानते हैं कि सुपरहिट की लिस्ट में शामिल होने के लिए इस फिल्म को कितना कलेक्शन करना है?

विज्ञापन

हिट हुई फिल्म ‘आवारापन 2’

फिल्म ‘आवारापन 2’ ने हिट का टैग अपने नाम कर लिया है. अगर इस फिल्म को सुपरहिट की लिस्ट में शामिल होना है, तो फिल्म को 150 फीसदी रिटर्न हासिल करना होगा. फिल्म के बजट के हिसाब से सुपरहिट का आंकड़ा करीब 112.50 करोड़ रुपये नेट बैठता है. अब देखने वाली बात होगी कि इस आंकड़े को हासिल करने में ये फिल्म कितना समय लेती है?

विज्ञापन

सुपरहिट से बस इतनी दूर

इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 104.01 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ऐसे में अब इस फिल्म को 112.50 करोड़ रुपये कमाने के लिए सिर्फ 8.49 करोड़ रुपये चाहिए, जो ये फिल्म जल्द ही कमा लेगी. हालांकि, फिल्म की कमाई में पांचवें दिन से गिरावट देखने को मिल रही है.

फिल्म का पांच दिनों का कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के बीते पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 22.00 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.00 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये और 5वें दिन 9.75 करोड़ रुपये, 6वें दिन 3.26 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ के साथ हुई टक्कर

गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था. इसी के साथ टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों में पहले दिन तगड़ी टक्कर हुई और इसका सीधा असर इन दोनों की कमाई पर देखने को मिला. हालांकि, इस क्लैश का ज्यादा असर ‘बंटवारा 1947’ पर देखने को मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ