CM थलापति विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया लग्जरी सनग्लास, हैरान करने वाली है कीमत

Tamil Nadu News: एक्टर से सीएम बने थलापति विजय की पॉपुलैरिटी तमिलनाडु में काफी ज्यादा है, जब वो सेलम में एक बुजुर्ग महिला से मिले तो वो फूली न समाई, मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना महंगा सनग्लास भी तोहफे में दे दिया, जो एक यादगार पल बन गया.

CM Vijay PTI

चेलम नाम की बुजुर्ग महिला से मिले सीएम विजय (Photo-PTI)

CM Vijay Gifts His Sunglasses to Elderly Woman: तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय मंगलवार, 1 अगस्त 2026 को अपने सरकारी कामों के सिलसिले में सलेम शहर में मौजूद थे. उन्होंने मेट्टूर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन का निरीक्षण किया और खेती-बाड़ी और पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए मेट्टूर में स्टेनली रिजर्वायर के स्लुइस गेट खोले. लेकिन इसके साथ ही उनकी मुलाकात चेलम नाम की बुजुर्ग महिला से हुई ये पल हमेशा के लिए यादगार बन गया.

विज्ञापन

वायरल हुआ इमोशनल मोमेंट

सेलम एयरपोर्ट जाते वक्त थलापति विजय अचानक सड़क किनारे एक फार्महाउस पर रुके, जो उनके तय शेड्यूल का हिस्सा नहीं था. वो पास के खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिलाओं के एक ग्रुप के पास गए और उनको ग्रीट किया. चेलम नाम की बजुर्ग महिला सीएम के आस-पास भीड़ देखकर उनके करीब आईं, और फिर उनका हाथ पकड़ लिया. फिर विजय उनके साथ बगीचे में घूमे और उनका नाम और हाल-चाल पूछा.

विज्ञापन

बातचीत ने तब एक दिलचस्प मोड़ लिया जब विजय ने अपना ‘क्रिश्चियन डायर’ सनग्लास उतारा और धीरे से चेलम के चेहरे पर लगा दिया. बाद में बुजुर्ग महिला ने इस एक्सपीरिएंस को ‘एक करोड़ रुपये’ के बराबर बताया. 15 मिनट की अपनी विजिट के दौरान, विजय स्थानीय किसान पलानीसामी के परिवार से भी मिले, उनके जानवरों के बाड़े का दौरा किया और खेती से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की. उन्होंने परिवार को धोती और साड़ी जैसी चीजें बांटीं. सीएम को ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

‘वो बिल्कुल फिल्मों जैसे दिखते हैं’

चेलम ने कहा कि वो इस मुलाकात से बहुत खुश थीं और कहा कि थलापति विजय बिल्कुल वैसे ही नजर आए जैसे वो अपनी फिल्मों में दिखते हैं. उन्होंने बताया कि सीएम ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने खाना खा लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने खाना नहीं खाया है क्योंकि वो उनसे मिलने का इंतज़ार कर रही थीं. खबरों के मुताबिक, विजय ने उनसे कहा कि उन्होंने खाना खा लिया है और उन्हें भी खाना खाने के लिए कहा.

विज्ञापन
(Photo-PTI)

चेलम ने ये भी कहा कि अगर कोई विजय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो वह उनके साथ खड़ी होंगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये बजुर्ग महिला बुढ़ापे, राशन कार्ड खोने और शारीरिक मेहनत न कर पाने जैसी मुश्किलों से जूझ रही हैं. इन मुश्किलों के बावजूद, विजय के साथ उनकी छोटी सी मुलाकात एक यादगार पल बन गई.

विज्ञापन

डायर सनग्लास की कीमत

तमिलनाडु के सीएम विजय ने उन्हें जो सनग्लास तोहफे में दिया, वो फ्रेंच लग्ज़री फैशन हाउस ‘क्रिश्चियन डायर’ का है और इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि भारत में कई लोगों की मंथली सैलरी भी इतनी नहीं होती. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धूप के चश्में की प्राइस 45 हजार से 55 हजार के बीच है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ