6 एपिसोड्स की एक्शन थ्रिलर का Netflix पर जलवा! रिलीज के 1 साल बाद भी बनी टॉप ट्रेंडिंग

Netflix Trending Series: 6 एपिसोड्स की एक्शन-थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है. इस सीरीज में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस थ्रिलर से भरे सीन्स भी शामिल हैं. वीकेंड बिंज के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

saare jahan se accha trending on netflix
1 / 6

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में 6 एपिसोड्स की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ट्रेंड कर रही है. ये सीरीज 1 साल पहले रिलीज हुई थी और अभी भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस सीरीज ने कई सीरीज को ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'सारे जहां से अच्छा' है. इस सीरीज में प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा लीड रोल में हैं. वहीं ये सीरीज 13 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, वहीं अब 1 साल बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 6 पर ट्रेंड कर रही है. इसमें एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स

सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स3 / 6

6 एपिसोड्स की इस सीरीज की कहानी भारत की खुफिया एजेंसी RAW के शुरुआती मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में भारत एजेंसी पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को रोकने की कोशिश करती है. वहीं सीरीज में प्रतीक गांधी ने विष्णु शंकर का किरदार निभाया है जो एक खुफिया एजेंट होते हैं और उन्हें पाकिस्तान में गुप्त मिशन के लिए भेजा जाता है.

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस4 / 6

सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं सीरीज के हर एपिसोड के लास्ट में सस्पेंस से भरा ट्विस्ट देखने को मिलता है जो आपको दूसरे एपिसोड को देखने के लिए पूरी तरह से मजबूर कर देता है. सीरीज के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ कृतिका कामरा, सुहैल नय्यर, तिलोत्तमा शोम, अनुप सोनी और हेमंत खेर मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं 1 साल बाद भी ये 6 एपिसोड्स की सीरीज नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है. सीरीज में देशभक्ति भी देखने को मिलती है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन