8 एपिसोड्स, फुल एंटरटेनमेंट! Prime Video पर छाई रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज; टॉप 10 में बनाई जगह

Prime Video Trending Series: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

prime video trending sterling point series
1 / 6

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर 8 एपिसोड्स की रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज छाई हुई है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'स्टर्लिंग पॉइंट' है. इस सीरीज में 8 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे और हर एपिसोड में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. एला रुबिन और कीन रफालो स्टारर इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. अभी भी ये टॉप 7 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 17 साल की एनी जैकबसन की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. एनी अपने जुड़वां भाई और अपने पिता के साथ न्यूयॉर्क में अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही होती हैं. एनी की लाइफ में ट्विस्ट तब आता है जब उसके दादाजी मरने से पहले एनी को विरासत में 'स्टर्लिंग पॉइंट' नाम का एक छोटा सा आईलैंड देकर चले जाते हैं.

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे उसकी लाइफ में और भी किरदारों की एंट्री होती है. वहीं इस बीच कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. साथ ही इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सीरीज के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है, क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये सीरीज प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच करनी होगी.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज में एला रुबिन और कीन रफालो के साथ-साथ और भी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इनमें अमली होफर्ले, जैकब व्हाइटडक लावोई, डेनियल क्विन, बो ब्रैगासन और मेबल स्ट्रैचन भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'स्टर्लिंग पॉइंट' की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी के साथ-साथ कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी भरे हुए हैं. इस सीरीज ने प्राइम वीडियो पर आते ही तहलका मचा दिया है और ये ही वजह है कि ये अभी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन