2026 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों; देखें लिस्ट

Highest Grossing Top 5 Movies: साल 2026 में अब तक 5 ऐसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने थिएटर्स में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

highest grossing top 5 movies 2026
1 / 6

Highest Grossing Top 5 Movies: बॉलीवुड के लिए साल 2026 काफी शानदार रहा है. अब तक बीते 8 महीनों में 5 ऐसी टॉप फिल्में हैं जिन्होंने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ये फिल्में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. चलिए इन फिल्मों के नाम के साथ-साथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में भी डिटेल में जानते हैं.  

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज2 / 6

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1,852 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में फिल्म ने 1,361 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की स्टारकास्ट को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 23 / 6

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 464.5 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 341.7 करोड़ की कमाई की. वहीं इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा लीड रोल में हैं.

भूत बंगला

भूत बंगला4 / 6

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. अप्रैल में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 269 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं भारत में फिल्म ने 180-199 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल5 / 6

'वेलकम टू द जंगल' जून में रिलीज हुई थी. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 196 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का भारतीय कलेक्शन 132-138 करोड़ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, मानुषी छिल्लर, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल जैसे किरदार शामिल हैं.

धमाल 4

धमाल 46 / 6

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड 230 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने भारत में 173.65 करोड़ की कमाई कर की है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन