---विज्ञापन---

Spider Man Brand New Day को लगा झटका, वीकएंड के बाद गिरी कमाई, क्या 500 करोड़ नहीं कमा पाएगी फिल्म?

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है?

---विज्ञापन---

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर कमाई कर रही है, लेकिन वीकेंड के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी के साथ ये सवाल उठ रहा है कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है और ये 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं? आइए जानते हैं इसकी लेटेस्ट कमाई के बारे में…

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 1.44 करोड़ रुपये का (खबर लिखे जाने तक) कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव संभव है, लेकिन फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

टोटल कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 20 दिन में 470.49 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी, लेकिन इसकी कमाई में अब और ज्यादा गिरावट आई, तो इसके लिए कलेक्शन करना मुश्किल हो जाएगा.

30 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 334.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में स्पाइडर मैन ने 108.65 करोड़ की कमाई की और अब वीकएंड के बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

यह भी पढ़ें- क्या टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘नागिन’? एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 09:12 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola