कहीं चोरी ना हो जाए, इसलिए स्कॉर्पियो के मालिक ने क्रेन की मदद से छत पर कर दी पार्क, देखें वीडियो

बिहार में एक शख्स ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो को चोरी के डर से छत पर पार्क कर दिया. गाड़ी के मालिक ने विदेश जाने से पहले अपनी SUV को क्रेन की मदद से घर की छत पर चढ़ा दिया.

bihar viral video

स्कॉर्पियो के मालिक ने क्रेन की मदद से छत पर कर दी पार्क (Photo: X (@pintusi11376418)

विज्ञापन

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को अपनी गाड़ियों से बेहद प्यार होता है. कहीं भी गाड़ी पार्क करते वक्त लोगों को ये डर लगा रहता है कि कहीं उनकी कार को कोई नुकसान या चोरी ना हो जाए. बिहार में ऐसे ही एक शख्स ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो को चोरी के डर से छत पर पार्क कर दिया. गाड़ी के मालिक ने विदेश जाने से पहले अपनी SUV को क्रेन की मदद से घर की छत पर चढ़ा दिया, जिससे वो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे थे.

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड की मार्कशीट से हटेगा ‘फेल’ शब्द, नियम बदलने पर शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मालिक को अपनी गाड़ी की काफी चिंता थी, उन्हें ये डर सता रहा था कि कहीं उनकी गैर-मौजूदगी में गाड़ी को कुछ हो ना जाए. स्कॉर्पियो के मालिकों ने गाड़ी को सेफ रखने का अनोखा तरीका अपनाया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को क्रेन की मदद से एक बिल्डिंग की छत पर रखा जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मालिक ने क्यों अपनाया ये तरीका?

खबरों के मुताबिक, गाड़ी के मालिक को किसी के काम के सिलसिले में विदेश जाना था, इसलिए वो चाहते थे कि उनकी गाड़ी जमीन पर पार्क ना की जाए. वो इसे किसी पेड पार्किंग में रखना या रिश्तेदार के पास छोड़ना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने गाड़ी को छत पर पार्क करने के लिए क्रेन का इंतजाम किया. हालांकि वीडियो से इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है कि ये बिहार की कौन सी जगह का मामला है, गाड़ी का मालिक कौन है और उसे छात पर पार्क करने के लिए किसी की मंजूरी ली गई थी या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ