Entertainment News: करीना कपूर की नई फिल्म DAAYRA का वीडियो हुआ रिलीज, जानें कब देगी थिएटर्स में दस्तक?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News: करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म DAAYRA से जुड़ी एक वीडियो शेयर की. इसमें उन्होंने फिल्म रिलीज होने और शूटिंग से जुड़ी रॉ विजुअल्स साझा किए. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. वर्दी में करीना कपूर, साउथ सुपरस्टार Prithviraj Sukumaran भी साथ में नजर आएंगे.

विज्ञापन

‘द रिंग’ फेम एक्ट्रेस का हुआ निधन

हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है. ‘द रिंग’ फेम एक्ट्रेस डेवी चेज का 35 की उम्र में निधन हो गया है. डेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री भी शॉक्ड है. कम उम्र में एक्ट्रेस की निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी सदमे में आ गए हैं. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि डेवी चेज अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवी चेज का निधन मेनिन्जाइटिस और गंभीर ब्लड इंफेक्शन से हुआ.

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 10.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.98 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने 18.73 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने छठे दिन 55 लाख की कमाई की. भारत में कंगना रनौत की फिल्म ने अब तक 6.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही दुनियाभर में नंबर-1 बनी ये सीरीज

प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं. लेकिन, हाल ही में एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जिसने आते ही दुनियाभर में कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'पंचायत' के बनराकस और बिनोद की इस नए शो में हुई एंट्री

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन 'पंचायत' सीरीज प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है. 'पंचायत' के अब तक 4 सीजन रिलीज हुए हैं. हालांकि, लोग सीरीज के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें पंचायत के दो कलाकार नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 42 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं Yuvika Chaudhary ?

टीवी की मशहूर अदाकारा युविका चौधरी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बोल्डनेस की सारी हदें पार करती हैं OTT की ये 5 फिल्में, देखें लिस्ट

भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी है, जो अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी. हालांकि, अब ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. अगर आपको बोल्ड फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको काफी बोल्ड और हॉट सीन्स देखने को मिलता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रोमांस, इमोशन और जिंदगी के सबक से भरी हैं इम्तियाज अली की ये 5 फिल्में, देखें लिस्ट

अगर आपको इम्तियाज अली की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम इम्तियाज की 5 बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: टाइम मशीन हैं Netflix की ये 7 पीरियड-ड्रामा फिल्में, देखें लिस्ट

अगर आपको इतिहास पसंद है, तो नेटफ्लिक्स की ये 7 फिल्में आप जरूर देखें. इनकी कहानियां आपको पुराने दौर में ले जाकर असलियत दिखाएगीं. पुराने खूबसूरती और सभ्यता देखकर आपको काफी ज्ञान मिलेगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: हुस्न, गुनाह और खौफ का जानलेवा कॉकटेल है इम्तियाज अली की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

कुछ सीरीज अपनी जबरदस्त कहानी के बावजूद भी अंडररेटेड होती हैं. ऐसी ही एक कहानी है, जो कि इम्तियाज अली ने लिखी है. इसमें विजय राज को खूंखार विलेन दिखाया गया है. अगर आप कुछ सस्पेंस-थ्रिलर में अच्छा देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बनी है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मां-बहन' आई पसंद? तो Jio Hotstar पर जरूर देखें माधुरी दीक्षित की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

माधुरी दीक्षित की नई फिल्म 'मां-बहन' दर्शकों को खूब पसंद आई. इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में माधुरी को काफी पसंद किया गया. अगर आप उनकी ऐसी और फिल्म देखना चाहते हैं. तो Jio Hotstar पर इस सीरीज को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पिंक साड़ी में छाई श्वेता तिवारी, शेयर की तस्वीर

श्वेता तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीर डाली है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका चेहरा गुलाबी रंग की साड़ी में और ग्लो कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/DZuZklDE6GR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Batwara 1947 का टीजर हुआ रिलीज

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज हो गया है. यह एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पढें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DZt6O3BM0bS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Kajal Agrawal की नई फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

काजल अग्रवाल की नई फिल्म The India Story का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में काजल के साथ श्रेयस तलपड़े साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/DZuLdYoitZH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: करीना कपूर की नई फिल्म DAAYRA का वीडियो हुआ रिलीज

करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म DAAYRA से जुड़ी एक वीडियो शेयर की. इसमें उन्होंने फिल्म रिलीज होने और शूटिंग से जुड़ी रॉ विजुअल्स साझा किए. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. वर्दी में करीना कपूर, साउथ सुपरस्टार Prithviraj Sukumaran भी साथ में नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/DZuFdeKos62/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड की Euphoria से 250 गुना ज्यादा बेहतर है ये देसी फिल्म, आपने देखी?

अगर आपने सारा अर्जुन की फिल्में देखी हैं, तो 2026 में रिलीज हुई फिल्म Euphoria जरूर देखी होगी. यह तेलुगु सोशल-थ्रिलर फिल्म है, जो कॉलेज में जाने वाले युवाओं के डार्क सीक्रेट्स पर बनी है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मद्रास हाईकोर्ट ने 'दृश्यम 3' की OTT रिलीज पर लगाई रोक

मद्रास हाईकोर्ट ने 'दृश्यम 3' के ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है. यह फैसला रिलीज से ठीक 1 दिन पहले आया है. तेलुगु डब्ड वर्जन से जुड़े विवाद को लेकर यह मामला और गरमा गया है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sara Arjun के पिता ने किया बर्थडे विश

सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन ने अपनी बेटी को बर्थडे विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सारा की बचपन से लेकर अभी तक की कई तस्वीरों को साझा कर बेटी को बधाई दी.

https://www.instagram.com/reel/DZs8jOptc66/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कौन हैं 'दादी-नानी' का रोल करने वाली ये एक्ट्रेस, जिसने 60 की उम्र में रचाई शादी

फेसबुक पर प्यार सिर्फ मिडिल क्लास लोगों को नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस और एक्टर्स को भी मिलता है. जैसे कि इस 60 साल की एक्ट्रेस को मिला. उन्होंने पूरी उम्र निकल जाने के बाद मात्र 75 दिनों में बातें करके शादी कर ली. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फिल्म Alpha का पोस्टर हुआ री-शेयर

YRF ने इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के साथ Alpha मूवी का पोस्टर शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2026 को यह फिल्म रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DZt3k3RCFJ8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कौन हैं 'राख' के 'बाबू' और 'रज्जो'?

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही 'राख' में खूंखार विलेन 'बाबू' और 'रज्जो' किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा और रमनदीप यादव चर्चाओं में आ गए हैं. ये सितारे सीरीज में अली फजल को कड़ी टक्कर देते नजर आए. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'काला हिरण' के डायरेक्टर ने गोविंद नामदेव पर किया पलटवार

'काला हिरण' के डायरेक्टर भरत एस श्रीनाते ने एक्टर गोविंद नामदेव पर पलटवार किया है. गोविंद नामदेव के बयान पर रिएक्ट करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि गोविंद नामदेव को फिल्म के बारे में पहले ही सब पता था. बता दें गोविंद नामदेव ने हाल ही में बयान दिया था कि फिल्म के मेकर्स ने उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में नहीं बताया था.

Entertainment News LIVE: अजय देवगन ने की आलिया भट्ट की जमकर तारीफ

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में आलिया भट्ट की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है. वहीं अजय देवगन ने भी 'अल्फा' के ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट की तारीफ की.

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' से भी खतरनाक हैं ये सीरीज

'दृश्यम' से भी ज्यादा खतरनाक सीरीज हैं जो ओटीटी पर तहलका मचा रही हैं. इनमें 'असुर', 'स्पेशल ऑप्स', 'पाताल लोक', 'दहाड़' और 'आखिरी सच' जैसी सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस की क्वीन है ये एक्ट्रेस!

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो सारा अर्जुन हैं. 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस की क्वीन बन गई हैं. वहीं कम उम्र में सारा अर्जुन ने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है. आज हर किसी की जुबान पर सारा अर्जुन के ही चर्चे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' ने छठे दिन 55 लाख की कमाई की. भारत में कंगना रनौत की फिल्म ने अब तक 6.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ है.

https://www.instagram.com/p/DY4EQx_hVCs/

Entertainment News LIVE: सारा अर्जुन का बर्थडे आज

सारा अर्जुन आज यानी 18 जून को एक्ट्रेस अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. फेमस एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र में ही कर दी थी. वहीं सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस 'धुरंधर' से अलग ही पहचान बना ली है.  

https://www.instagram.com/p/DXJo1csCEhF/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 10.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.98 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने 18.73 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DYguEtqRE2q/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'द रिंग' फेम एक्ट्रेस का हुआ निधन

हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है. 'द रिंग' फेम एक्ट्रेस डेवी चेज का 35 की उम्र में निधन हो गया है. डेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री भी शॉक्ड है. कम उम्र में एक्ट्रेस की निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी सदमे में आ गए हैं. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि डेवी चेज अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवी चेज का निधन मेनिन्जाइटिस और गंभीर ब्लड इंफेक्शन से हुआ.

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने की Alpha में बॉबी देओल के काम की तारीफ

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल की जमकर तारीफ की. आलिया ने 'अल्फा' में बॉबी देओल के काम को देखकर उन्हें 'दिग्गज' का टैग दे दिया. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में उनका हर शॉट शानदार होता था. वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब मैं ज्यादा नहीं बता सकती, क्योंकि सस्पेंस खत्म हो जाएगा.

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जो नेटफ्लिक्स पर 11 दिनों से बैठी है डेरा जमाए

ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. आज हम आपको एक ट्रेंडिंग फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तेलंगाना क्रिकेट संघ ने विजय देवरकोंडा को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला?

तेलंगाना क्रिकेट संघ ने अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश के अलावा क्रिकेटर तिलक वर्मा, अंबाती रायडू और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस भेजा है. ये नोटिस प्रस्तावित टीजी20 लीग से उनके कथित जुड़ाव को लेकर है. तेलंगाना क्रिकेट संघ का आरोप है कि इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से मंजूरी नहीं मिली है. नोटिस के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) बीसीसीआई की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ कारोबार कर रहा है. एक टीजी20 लीग का प्रचार भी कर रहा है, लेकिन बिना मंजूरी के प्रस्तावित टीजी20 लीग का प्रचार करना एक अपराध है. तेलंगाना क्रिकेट संघ ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है. हालांकि, इस पर विजय का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

Entertainment News LIVE: 5 साल पहले आई वो फिल्म, जो दुनियाभर में Netflix पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अगर कोई फिल्म दुनियाभर में ट्रेंड करने लगे, तो ये अपने आपमें बड़ी बात है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sanchita Ugale की मौत के बाद बड़ा खुलासा

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले की दोस्त ने अब हैरान करने वाला खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सीएम विजय से मिली Samantha, शेयर की फोटो

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तमिल नाड़ू के सीएम विजय के मुलाकात की है. दोनों स्टार इस पोस्ट में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है.

https://www.instagram.com/p/DZsDvWZGpw2/?img_index=1

Entertainment News LIVE: नए लुक में नागिन-सी बलखाईं Mouni Roy, देखें फोटोज

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बीच अब मौनी ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या आपने देखी है 2 घंटे 8 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म?

कुछ फिल्मों की कहानी बेहद कमाल की होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ना के बराबर रेटिंग, फिर भी कर रही ट्रेंड, 1 घंटे 41 मिनट की नई मूवी को कहां देखें?

हॉरर कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग क्रेज हैं. दर्शक घर बैठे कुछ कमाल का हॉरर से भरा देखना चाहते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भूखे पेट बस स्टैंड पर सोया, आज बना 9 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज का लीड एक्टर

इस 9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज में लीड रोल निभाने वाले एक्टर की स्ट्रगल लाइफ काफी दर्द भरी है. उन्होंने कभी बस स्टेंड पर खाली पेट सोकर दिन बिताए हैं. आज वे इस मजेदार OTT सीरीज के जरिए तहलका मचा रहे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने युवा घुड़सवार निहारिका सिंघानियां को सिलेक्शन की दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में युवा घुड़सवार निहारिका सिंघानियां को इंस्टाग्राम पर Asian Games 2026 में सिलेक्ट होने पर बधाई दी है. पोस्ट शेयर कर उन्होंने पूरी दुनिया से निहारिका की उपलब्धि को साझा किया है.

https://www.instagram.com/p/DZrk6kqjt_G/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 7 एपिसोड वाली Netflix की वो सीरीज, जिसे मिली है तगड़ी रेटिंग, आपने देखी?

ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ सीरीज और फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सनी देओल की फिल्म Batwara में 5 कलाकारों ने लूटी लाइमलाइट, पोस्टर हुआ रिलीज

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Batwara का पोस्टर रिलीज हो गया है. बॉर्डर 2 के बाद यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. बता दें कि इस बार मूवी में सनी देओल के अलावा 5 दिग्गज कलाकारों की एंट्री हुई है, जिससे एंटरटेनमेंट का मजा दुगना होने वाला है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा को किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा को बर्थडे विश किया. उन्होंने मां की तस्वीर स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी क्वीन के लिए....हैप्पी बर्थडे, हमेशा आगे बढ़ते रहो.'

https://www.instagram.com/p/DZrmzf_jCjr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: क्या नेटफ्लिक्स पर आएगा समय रैना का शो

समय रैना ने अपने शो 'India's Got Latent' के सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. यह शो अब YouTube से हटकर Netflix पर आएगा. इंस्टाग्राम पर उन्होंने इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट सांतवे आसमान पर पहुंच गया.

https://www.instagram.com/p/DZrYCWqxEyG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नंबर 1 TRP वाले इस शो में 53 साल का एक्टर बना 70 साल का बुजुर्ग

उत्तर भारत में एक कॉमेडी शो पिछले 17 सालों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. इसकी TRP हमेशा हाई रहती है. शो से जुड़े हर किरदार का अपना अंदाज है, जो लोगों का आज भी बहुत पसंद है. उन्हीं किरदारों में से एक ऐसा एक्टर है, जो अपनी उम्र से 20 साल बड़े बुजुर्ग का रोल निभाता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की नई फिल्म Alpha का ट्रेलर हुआ रिलीज

आलिया भट्ट की नई फिल्म Alpha का ट्रेलर आउट हो गया है, जिसमें रिलीज डेट के बारे में बताया गया. बॉबी देओल, आलिया और शरवरी स्टारर यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को आने वाली है. बता दें कि 'अल्फा' यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और यह इस यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान (Female-led) एक्शन फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन 'The Railway Men' फेम डायरेक्टर शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म की मूल कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है.

https://www.instagram.com/reel/DZrXE9fB1sc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 'अल्फा' टीजर से गायब दिखीं शरवरी, अब आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर दिया मजाकिया जवाब

'अल्फा' के टीजर से शरवरी वाघ गायब दिखीं थीं, वहीं अब आलिया भट्ट ने इस पर मजाकिया कमेंट किया है. आलिया ने शरवरी के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'शरवरी कहां हैं?' सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DZrMgo5k_LM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AKjXRggUFJ9VUx1TzU6SovW

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई अली फजल की 'राख'

अली फजल की लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बना ली है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज की काफी तारीफ की जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DZnF1FYtro-/?hl=en

Entertainment News LIVE: Prime Video और JioHotstar पर छाई 120 मिनट की ये फिल्म

जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'अगली स्टोरी' है. अविका गोर और श्री नंदू स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सोनू निगम की दबीं गले की नसें, वीडियो किया शेयर

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो बोल रहे हैं कि उन्हें पिंच्ड नर्व (नसों का दबना) की समस्या है. जैसे ही उन्हें अपनी इस परेशानी का पता चला उन्होंने तुरंत मेडिकल टेस्ट भी कराए. सिंगर ने वीडियो में कहा, 'मेरी गले की नसें दब गई हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DZnCjhgMz-m/

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज के बाद वेदांग रैना ने शेयर की खास पोस्ट

दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद वेदांग रैना ने एक खास पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपने किरदार और फिल्म में दिखाए अपने सफर के बारे में बातें कीं.

https://www.instagram.com/p/DZpge-DCLBJ/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 17 जून को ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये 2 बड़ी फिल्में

प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. एक फिल्म का नाम 'आंद्रे इन एन इडियट' है, वहीं दूसरी फिल्म का नाम 'योर फॉल्ट: लंदन' है. सोशल मीडिया पर इन फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 8.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9.88 करोड़ है.

https://www.instagram.com/p/DV0I4vPDA7h/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: आज भी छाया 15 साल पुराना ये गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो फिल्म 'पीपली लाइव' का 'महंगाई डायन' गाना है. ये फिल्म इंडस्ट्री के उन गानों में शामिल है, जो लोगों की भावनाओं से जुड़ा है. ये ही वजह है कि 15 साल बाद भी ये आइकॉनिक बना हुआ है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'हॉन्टेड 3D' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 13.35 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.67 करोड़ है. आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' को भी पीछे छोड़ दिया है.

https://www.instagram.com/p/DZZpSgfAm7W/?hl=en

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन की Raaka की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट!

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के पोस्टर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. वहीं अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. खबरें हैं कि इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो जाएगी. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

https://www.instagram.com/p/DW2-gXMEby0/?hl=en&img_index=1

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ