OTT पर आते ही दुनियाभर में नंबर-1 बनी ये सीरीज, कहानी देख लोग हुए हैरान
प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं. लेकिन, हाल ही में एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जिसने आते ही दुनियाभर में कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

अगर आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसने ओटीटी पर गदर मचा दिया है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर दुनियाभर में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. मेकर्स ने इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है, जिसने करुप्पू को पीछे छोड़ दिया है.
राख सीरीज
2 / 5हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो इन दिनों प्राइम वीडियो पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इस को सीरीज को 48 साल पुरानी एक सच्ची घटना पर तैयार किया गया है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बना ली है. इस वेब सीरीज में सोनाली बेंद्र और अली फजल ने अहम किरदार निभाया है. अब आप सीरीज का नाम तो समझ ही गए होंगे.
राख सीरीज की कहानी
3 / 5अगर आप अब भी सीरीज का नाम गेस नहीं कर पाए है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, इस सीरीज का नाम राख है, जिसे 12 जून को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है, जिसे आप बिना बोर हुए एक बार में पूरा देख सकते हैं.
राख सीरीज ओटीटी रिलीज
4 / 5इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय द्वारा किया गया है, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. राख सीरीज में अली फजल, आमिर बशीर और सोनाली बेंद्रे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. अगर आप इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
राख सीरीज कहां देखें
5 / 5इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.8 की रेटिंग दी गई है. यह सीरीज आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज को लेकर आज सोनाली बेंद्रे ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सीरीज दुनियाभर में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.