हॉलीवुड की Euphoria से 250 गुना ज्यादा बेहतर है ये देसी फिल्म, धुरंधर एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार किरदार

Sara Arjun Euphoria Movie: अगर आपने सारा अर्जुन की फिल्में देखी हैं, तो 2026 में रिलीज हुई फिल्म Euphoria जरूर देखी होगी. यह तेलुगु सोशल-थ्रिलर फिल्म है, जो कॉलेज में जाने वाले युवाओं के डार्क सीक्रेट्स पर बनी है.

Sara Arjun Euphoria Movie
1 / 6
Sara Arjun Euphoria Movie

दरअसल, हॉलीवुड और टॉलीवुड 2 जगह Euphoria नाम से फिल्म और सीरीज बनाई गई हैं. लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं. तो आपको बता दें कि हॉलीवुड में Euphoria नाम की सीरीज है. वहीं टॉलीवुड में यह तेलुगु सोशल ड्रामा फिल्म है.  

विज्ञापन

हॉलीवुड वाली Euphoria सीरीज

हॉलीवुड वाली Euphoria सीरीज 2 / 6

हॉलीवुड वाली Euphoria सीरीज में बोल्ड कंटेंट, ड्रग्स और टीनएज लाइफ की समस्याओं के बारे में दिखाया गया है. इसके 3 सीजन्स हैं, जो सबसे पहले 2019 में आई थी. इस सीरीज को 8.1 IMDb रेटिंग मिली है. इस सीरीज में जेंडाया, मौड अपाटो, एंगस क्लाउड, एरिक डेन, एलेक्सा डेमी, जैकब एलोर्डी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

विज्ञापन

सारा अर्जुन वाली Euphoria 2026

सारा अर्जुन वाली Euphoria 20263 / 6

इस तेलुगु सोशल-थ्रिलर फिल्म में सारा अर्जुन मुख्य भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर और पोस्टर्स में उनका बिल्कुल बागी अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके सभी किरदारों में ये किरदार सबसे बोल्ड कहलाएगा. इस फिल्म में सारा के साथ सीनियर एक्टर भूमिका चावला भी नजर आई, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरी फिल्म का माहौल बदल दिया.

फिल्म का म्यूजिक और कहानी

फिल्म का म्यूजिक और कहानी4 / 6

इस फिल्म का म्यूजिक मणिशर्मा (Mani Sharma) ने तैयार किया है, जो फिल्म के थ्रिलर और सीरियस टोन को और ज्यादा खतरनाक बनाता है. वहीं अगर इसकी कहानी की बात करें तो यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि आज के युवाओं की सोशल मीडिया लाइफ, मानसिक तनाव और उसके पीछे छिपे अपराधों पर एक करारा प्रहार करती है.

विज्ञापन

सच्चाई पर आधारित कहानी

सच्चाई पर आधारित कहानी5 / 6

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है. बल्कि 2022 में हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई एक खौफनाक सच्ची घटना से प्रेरित है. सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली छात्रा जब पार्टी में जाती है, तो उसका यौन उत्पीड़न किया जाता है. कोर्ट-कचहरी में न्याय के लिए लड़ना फिल्म की कहानी को रोचकता देता है.

फिल्म की रिलीज के बारे में

फिल्म की रिलीज के बारे में6 / 6

बता दें कि यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हुई. सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ETV Win और Amazon Prime Video पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन