Box Office Collection: 'भारत भाग्य विधाता'-'मैं वापस आऊंगा' से 5वें दिन भी आगे निकली Haunted 3D, जानें अब तक का कलेक्शन

Box Office Collection: विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D’ ने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ को पीछे छोड़ दिया है. तीनों फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई हैं. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

haunted 3d main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata box office collection

Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D’ सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं. इन तीनों फिल्मों को थिएटर्स में दस्तक दिए हुए 3 दिन हो गए हैं. तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही हैं. वहीं ‘हॉन्टेड 3D’ की कमाई ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ से ज्यादा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 31% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,020 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 8.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9.88 करोड़ है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 5वें दिन 65 लाख की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात की जाए तो 5वें दिन फिल्म के शोज 1,693 रहे. भारत में कंगना रनौत की फिल्म ने अब तक 5.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ निकली सबसे आगे

वहीं विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 13.35 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.67 करोड़ है. आंकड़ों के मुताबिक विक्रम भट्ट की इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ