'पंचायत 5' से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, बनराकस और बिनोद की OTT के इस नए शो में हुई एंट्री

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन 'पंचायत' सीरीज प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है. 'पंचायत' के अब तक 4 सीजन रिलीज हुए हैं. हालांकि, लोग सीरीज के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें पंचायत के दो कलाकार नजर आने वाले हैं.

banrakas and binod
1 / 5

प्राइम वीडियो की 'पंचायत सीरीज' दर्शकों को काफी पसंदीदा सीरीज में से एक है. इस सीरीज के हर किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. 'पंचायत सीरीज' के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. हालांकि, अब फैंस सीरीज के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. 'पंचायत सीजन 5' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह सीरीज साल 2026 के आखिर तक रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 की कहानी

ग्राम चिकित्सालय 2 की कहानी2 / 5

आप भी पंचायत सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 'पंचायत' के दो पॉपुलर किरदार नजर आने वाले हैं. सीरीज में दोनों का काफी ज्यादा पसंद किया गया था. हम जिस किरदार की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'बनराकस' और 'बिनोद' है. दरअसल, 'पंचायत' सीरीज का नाम लेते ही दोनों 'बनराकस' और 'बिनोद' का नाम सबसे पहले आता है. फुलेरा गांव में दोनों की दोस्ती और बेबाकी काफी ज्यादा पसंद की गई है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 कब रिलीज होगी

ग्राम चिकित्सालय 2 कब रिलीज होगी3 / 5

हालांकि, अब 'बनराकस' और 'बिनोद' एक साथ एक नए सीरीज में नजर आने वाले हैं. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि  'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' है. इस सीरीज का प्रीमियर 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. अगर आप भी पंचायत सीरीज को देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है.

ग्राम चिकित्सालय 2 कहां देखें

ग्राम चिकित्सालय 2 कहां देखें4 / 5

'ग्राम चिकित्सालय' का पहला सीजन साल 2025 में रिलीज किया गया है. सीरीज का पहला सीजन 5 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया था. यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है, जिसका ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 ओटीटी रिलीज

ग्राम चिकित्सालय 2 ओटीटी रिलीज5 / 5

इस सीरीज की कहानी एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में आपको गांव की जिंदगी, स्थानीय समस्याएं को बारीकी से दिखाती है. 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज में एक्टर अमोल पराशर ने डॉ. प्रभात के रोल प्ले किया है. सीरीज का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन