ना के बराबर रेटिंग, फिर भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म, 1 घंटे 41 मिनट की नई मूवी को कहां देखें?
Horror Comedy Film: हॉरर कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग क्रेज हैं. दर्शक घर बैठे कुछ कमाल का हॉरर से भरा देखना चाहते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

मरमेड
2 / 7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'मरमेड' है. फिल्म को 8 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया था और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
फिल्म की कहानी
3 / 7इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के आस-पास घूमती है, जो अपनी लाइफ से परेशान है और नशे की बुरी लत से जूझ रहा है. हालांकि, उसकी जिंदगी में मोड़ तब आता है, जब उसे समंदर किनारे एक घायल जलपरी यानी ‘मरमेड’ मिलती है.
इंसान और मरमेड का रिश्ता
4 / 7जब ये इंसान घायल जलपरी यानी ‘मरमेड’ को देखता है, तो वो उसे चुपचाप अपने घर ले आता है और उसका इलाज करता है. फिर धीरे-धीरे उस इंसान और मरमेड के बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है.
सस्पेंस और खतरनाक सीन
5 / 7फिल्म में आगे काफी सस्पेंस और खतरनाक सीन देखने को मिलते हैं, जो ऑडियंस को आखिर तक बांधे रखते हैं, जिन लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी है, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
फिल्म की स्टारकास्ट
6 / 7फिल्म में जॉनी पेम्बर्टन, एवेरी पोटेमरी, केविन नीलॉन, रॉबर्ट पैट्रिक, टॉम अर्नोल्ड और केविन डन जैसे जाने-माने कलाकारों ने शानदार काम किया है.
आईएमडीबी रेटिंग
7 / 7वहीं, अगर रेटिंग की बात करें तो फिल्म को IMDb पर 3.2 की रेटिंग मिली है, लेकिन देखने वाले इस फिल्म की जमकर तारीफें कर रहे हैं. अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.