'दृश्यम' से भी ज्यादा खतरनाक निकलीं ये 5 थ्रिलर सीरीज, हर कहानी देख घूम जाएगा दिमाग!

Top 5 Thriller Series: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिनके सामने 'दृश्यम' भी फेल है. इन टॉप थ्रिलर सीरीज को आप प्राइम वीडियो से लेकर जियोहॉटस्टार तक पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है?

top 5 thriller series
1 / 6

विज्ञापन

असुर

असुर2 / 6

अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं दोनों सीजन्स को मिलाकर सीरीज के 16 एपिसोड्स हैं. थ्रिलर और क्राइम से भरी इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें अरशद वारसी और बरुण सोबती के साथ-साथ गौरव अरोरा, अनुप्रिया गोएंका, रिद्धि डोगरा और मियांग चांग लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

स्पेशल ऑप्स

स्पेशल ऑप्स3 / 6

के के मेनन स्टारर इस सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2 सीजन की ये सीरीज भी 'दृश्यम' से ज्यादा थ्रिलर है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ करण टैकर, तनाया सचदेवा, सैयामी खेर, ताहिर राज भसीन और गौतमी कपूर लीड रोल में हैं. ये जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

पाताल लोक

पाताल लोक4 / 6

जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक' में भी थ्रिलर सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज के भी अभी तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं सीरीज में जयदीप अहलावत के साथ-साथ गुल पनाग, इश्वाक सिंह और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

दहाड़

दहाड़5 / 6

सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. प्राइम वीडियो की इस सीरीज में भी एक से बढ़कर एक थ्रिलर और क्राइम सीन्स हैं. इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा के साथ-साथ सीरीज में गुलशन देवैया और सोहम शाह भी लीड रोल में हैं.

आखिरी सच

आखिरी सच6 / 6

तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी स्टारर इस सीरीज में भी आपको क्राइम और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं सीरीज की कहानी साल 2018 में दिल्ली में हुए बुराड़ी केस पर आधारित है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन