21 की उम्र में बनी बॉक्स ऑफिस क्वीन! छोटी होकर भी टॉप हसीनाओं को छोड़ा पीछे; पहचाना कौन?

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कम उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने के लिए कई एक्टर्स को पूरी उम्र लग जाती है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो 21 की उम्र में ही बॉक्स ऑफिस क्वीन बन गई हैं. वहीं इस हसीना ने टॉप एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर इस हसीना का क्या नाम है?

sara arjun birthday
1 / 6

विज्ञापन

सारा अर्जुन का बर्थडे

सारा अर्जुन का बर्थडे2 / 6

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो सारा अर्जुन हैं. आज यानी 18 जून को एक्ट्रेस अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं. फेमस एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र में ही कर दी थी.

विज्ञापन

चाइल्ड आर्टिस्ट बन की शुरुआत

चाइल्ड आर्टिस्ट बन की शुरुआत3 / 6

विज्ञापनों से लेकर फिल्मों तक सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. साल 2011 में आई एक्ट्रेस की फिल्म 'देवा थिरुमगल' को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में सारा ने एक बच्ची का किरदार निभाया था. वहीं इस फिल्म से एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छा गई थीं.

इन फिल्मों से बॉलीवुड में बनाई पहचान

इन फिल्मों से बॉलीवुड में बनाई पहचान4 / 6

वहीं इसके बाद सारा ने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें साउथ फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्में भी शामिल हैं. एक्ट्रेस की फेमस फिल्मों में 'एक थी डायन', 'जय हो', 'जज्बा', 'सांड की आंख' और 'पोन्नियिन सेल्वन: II' जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनीं बॉक्स ऑफिस क्वीन

इन फिल्मों से बनीं बॉक्स ऑफिस क्वीन5 / 6

सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस 'धुरंधर' से अलग ही पहचान बना ली है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,350.83 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसी साल 'धुरंधर 2' भी रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,813.11 करोड़ की कमाई की.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल6 / 6

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस की क्वीन बन गई हैं. वहीं कम उम्र में सारा अर्जुन ने बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है. आज हर किसी की जुबान पर सारा अर्जुन के ही चर्चे हैं. वहीं सारा अर्जुन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन