17 साल से TRP पर नंबर 1 है ये कॉमेडी शो, 53 साल का एक्टर निभा रहा 70 साल के बुजुर्ग का किरदार

TMKOC Babu Ji Amit Bhatt: उत्तर भारत में एक कॉमेडी शो पिछले 17 सालों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. इसकी TRP हमेशा हाई रहती है. शो से जुड़े हर किरदार का अपना अंदाज है, जो लोगों का आज भी बहुत पसंद है. उन्हीं किरदारों में से एक ऐसा एक्टर है, जो अपनी उम्र से 20 साल बड़े बुजुर्ग का रोल निभाता है. आइए जानते हैं.

TMKOC Babu Ji Amit Bhatt
1 / 7
TMKOC Babu Ji Amit Bhatt

गुजरात का यह एक्टर पिछले 17 सालों से बुजुर्ग की एक्टिंग करके लोगों को हंसा रहा है. थिएटर से करियर की शुरुआत कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. कम उम्र में ज्यादा उम्र की चुनौतीपूर्ण एक्टिंग कर उन्होंने हर बार अपनी कला को साबित किया है.  

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा2 / 7

देश का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगभग हर घर में देखा जाता है. इस शो के कई किरदार आपको हंसा हंसाकर परेशान कर देंगे. लेकिन इन किरदारों की असल जिंदगी इस टीवी की दुनिया से काफी अलग है.

विज्ञापन

स्टार कास्ट में बुजुर्ग का किरदार

स्टार कास्ट में बुजुर्ग का किरदार3 / 7

TMKOC की स्टार कास्ट में बुजुर्ग का किरदार निभाने वाले 'चंपक चाचा' की 'जेठालाल' संग जुगलबंदी लोगों को बहुत पसंद आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंपक चाचा अपनी असल जिंदगी में क्या हैं और कैसे रहते हैं? आज हम इस किरदार की पर्सनल लाइफ के उन पन्नों को खोलेंगे, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो.

कौन हैं चंपक चाचा?

कौन हैं चंपक चाचा?4 / 7

TMKOC शो में चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम 'अमित भट्ट' (Amit Bhatt) है. वे शो में जेठालाल के 'बापूजी' का किरदार निभाते हैं. शो में उनकी उम्र 65-70 साल किसी बुजुर्ग की दिखाई गई है. लेकिन रियल लाइफ में वो सिर्फ 53 साल के हैं.

विज्ञापन

17 सालों से शो का पार्ट बने

17 सालों से शो का पार्ट बने5 / 7

पिछले 17 सालों से देश के नंबर 1 कॉमेडी शो TMKOC का भाग बने रहे. उन्होंने हमेशा से इस किरदार को बखूबी निभाया. उनकी लाजवाब एक्टिंग को देखकर आज भी कोई लोग उनकी असली उम्र पता लगाने में चूंक जाते है. 17 साल पहले इस किरदार को लेते वक्त वे सिर्फ 36 साल के थे. लेकिन उस वक्त से लेकर आज तक उनकी परफॉर्मेंस को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा पाया, कि वे इतने जवान हो सकते हैं.

अमित भट्ट की निजी जिंदगी

अमित भट्ट की निजी जिंदगी6 / 7

अमित भट्ट अपनी निजी जिंदगी में काफी शांत, खुशहाल और लाइमलाइट से दूर रहने वाले इंसान हैं. वे असल जिंदगी में स्टाइलिश कपड़े, चश्में पहना और परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं. उनकी पत्नी कृति भट्ट भी ग्लैमर से दूर रहती हैं. अमित के जुड़वा बेटे हैं, जिनका TMKOC शो में एक बार बड़ा योगदान रहा था.

विज्ञापन

जुड़वां बेटों का योगदान

 जुड़वां बेटों का योगदान7 / 7

कई लोग नहीं जानते, लेकिन अमित भट्ट के बेटों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कुछ शुरुआती एपिसोड्स में बाल कलाकार के रूप में छोटा सा कैमियो (टप्पू के दोस्त के रूप में) भी किया था. बता दें कि मुंबई आने से पहले अमित ने लगभग 16-17 सालों तक गुजराती और हिंदी गुजराती थिएटर (रंगमंच) में जमकर काम किया. इसी वजह से उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. अब वे इस शो के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन