Batwara 1947 Teaser Out: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Batwara 1947 का टीजर हुआ रिलीज, 'डिंपल गर्ल' ने किया कमबैक

Batwara 1947 Teaser Releases: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज हो गया है. यह एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Sunny Deol Batwara 1947 Movie

Sunny Deol Batwara 1947 Movie

Sunny Deol Batwara 1947 Movie: सनी देओल की नई फिल्म बटवारा 1947 का टीजर रिलीज हो गया है. जैसे ही टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर धूम मच गई. टीजर में दिख रहा एक्शन, इमोशन और 1947 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने सबको चौंका दिया है. इस बहुप्रतीक्षित पीरियड-ड्रामा फिल्म में विभाजन के दौरान की कहानी दिखाई गई है. 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कास्ट काफी बड़ी और रोचक है. क्योंकि इसमें 90 के दशक की ‘डिंपल गर्ल’ ने कमबैक किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में क्या है खास?

टीजर के शुरुआत में भारत-पाकिस्तान विभाजन के भयंकर मंजर को दिखाया गया है, जिसमें जलते घर, चीखते लोग और लाशों से भरी ट्रेनें आपका दिल दहला देंगी. इसके बाद टीजर के बैकग्राउंड में वॉइस आमिर खान ने दी है. सनी देओल फिल्म में ‘सिकंदर मिर्जा’ के किरदार में रक्षक बनकर उभरे हैं विलेन बने अभिमन्यु सिंह जब उनसे पूछते हैं कि “पंगा लेना है?”, तो सनी पाजी अपने सिग्नेचर स्टाइल में जवाब देते हैं- “इरादा तो नहीं है, पर मिल जाए तो छोड़ता भी नहीं.”

प्रीति जिंटा का कमबैक

मजेदार बात यह है कि कई सालों बाद प्रीति जिंटा इस फिल्म में सिकंदर की पत्नी ‘हामिदा मिर्जा’ के किरदार में नजर आने वाली हैं. उनके गंभीर लुक ने लोगों को हैरान कर दिया. पारंपरिक ड्रेस में हामिदा (प्रीति जिंटा) ने फैंस को बड़ा झटका दिया है. उनकी खूबसूरती ने लोगों को फिर हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

फिल्म की शानदार स्टार कास्ट

दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में कलाकारों की कोई कमी नहीं है. शानदार स्टार कास्ट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है. इसमें सनी देओल के साथ, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों की फौज नजर आएगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी Batwara?

मेकर्स ने टीजर के साथ ही रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि इससे पहले उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब जल्द ही सनी देओल अपनी दूसरी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में आग लगा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ