'बेइमानों में फंसा ईमानदार पुलिस अफसर...', क्या आपने देखी है 2 घंटे 8 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म?
Crime Thriller Film: कुछ फिल्मों की कहानी बेहद कमाल की होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

दृढ़म
2 / 7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'दृढ़म' है. इस फिल्म को 8 मई 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया था. अब ये फिल्म 12 जून 2026 से जियोहॉटस्टार पर देखी जा रही है. इस 2 घंटे 8 मिनट (128 मिनट) की क्राइम थ्रिलर में ईमानदार युवा पुलिस अधिकारी की जद्दोजहद को दिखाया गया है.
फिल्म की कहानी
3 / 7फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो इस फिल्म की कहानी इडुक्की जिले के शांत गांव कुजिनिलम में सेट है. एसआई विजय राधाकृष्णन (शेन निगम) एक नौसिखिया सब-इंस्पेक्टर है, जिसकी पहली पोस्टिंग इस शांत जगह पर होती है, जहां पहले कभी बड़े अपराध नहीं हुए.
अचानक से बदला सब
4 / 7विजय की बात करें तो वो बेहद उत्साही, ईमानदार और मेहनती युवा अफसर है, जो अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर है. हालांकि, फिर अचानक से सब उलट-पुलट हो जाता है और गांव में अचानक मानव अवशेष मिलते हैं
विजय पर केस सॉल्व का दवाब
5 / 7इसके बाद सीरीज ऑफ मर्डर और बैंक रॉबरी जैसे घटनाक्रम शुरू हो जाते हैं और विजय पर एक हफ्ते के अंदर केस सॉल्व करने का दबाव बनता है. विजय कैसे इन सब चीजों का सामना करता है, इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं.
शेन निगम ने निभाया रोल
6 / 7फिल्म का स्क्रीनप्ले जोमन जॉन और लिंटो देवासिया ने लिखा है. फिल्म का क्लाइमैक्स चौंका देने वाला है, इसलिए आप ये फिल्म देख सकते हैं. फिल्म में शेन निगम ने विजय राधाकृष्णन का रोल बखूबी निभाया है.
आईएमडीबी रेटिंग
7 / 7इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है और ये फिल्म मलयालम सिनेमा की उस परंपरा को आगे बढ़ाती है जिसमें छोटे-छोटे डिटेल्स, रियल लोकेशन और स्ट्रॉन्ग किरदार कहानी को आगे बढ़ाते हैं.