7 एपिसोड वाली Netflix की वो सीरीज, जिसे मिली है तगड़ी रेटिंग, नहीं देखी तो तुरंत देख डालिए

Netflix Series: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ सीरीज और फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Taskaree
1 / 7
Taskaree. image credit- social media

विज्ञापन

तस्करी

तस्करी2 / 7

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी की पॉपुलर सीरीज 'तस्करी' है. सीरीज में एयरपोर्ट पर तस्करी की कहानी को दिखाया गया है.

विज्ञापन

7 एपिसोड

7 एपिसोड3 / 7

'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई पॉपुलर भारतीय हिंदी-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज के 7 एपिसोड हैं और ये सीरीज मुंबई के एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों के बीच की लुका-छिपी और हाई-वोल्टेज ड्रामा की कहानी दिखाती है.

लीड रोल में इमरान हाशमी

लीड रोल में इमरान हाशमी4 / 7

इस सीरीज के निर्माता नीरज पांडे हैं और राघव जयराथ सीरीज के निर्देशक हैं. इमरान हाशमी की बात करें तो वो सीरीज में लीड रोल में थे और उन्होंने सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीना का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 7

इमरान हाशमी के अलावा इस सीरीज में शरद केलकर (बड़े चौधरी- अंतरराष्ट्रीय क्राइम बॉस और स्मगलर के रूप में), ज़ोया अफरोज (प्रिया खुबचंदानी- जासूस/एयर होस्टेस के रूप में) और अनुराग सिन्हा (प्रकाश कुमार- कस्टम्स के नए ईमानदार हेड के रूप में) थे. इनके अलावा कई कलाकारों ने सीरीज में बेहद शानदार काम किया है.

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग6 / 7

इस सीरीज को आईएमडीबी पर तगड़ी रेटिंग मिली है और दर्शकों ने इसे बेहद प्यार दिया है. सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.0 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

कहां देखें

कहां देखें7 / 7

अगर आपने भी अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है और देखना चाहते हैं, तो आप इसे आज भी घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन