रोमांस, इमोशन और जिंदगी के सबक से भरी हैं इम्तियाज अली की ये 5 फिल्में, एक बार जरूर देखें

अगर आपको इम्तियाज अली की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम इम्तियाज की 5 बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

imtiyaz ali film
1 / 6

इन दिनों सिनेमाघरों में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' जमकर गदर मचा रही है. इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कर रही है. इस फिल्म के सीन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लेकिन आज हम आपके लिए जो लिस्ट लेकर आए हैं उसमें 'रॉकस्टार' से लेकर 'तमाशा' तक फिल्मों का नाम काबिज है.  

विज्ञापन

रॉकस्टार

रॉकस्टार2 / 6

लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' का आता है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फाखरी ने अहम किरदार निभाया है. रॉकस्टार फिल्म को इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार किया गया है. रॉकस्टार मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

लैला मजनू

लैला मजनू3 / 6

दूसरे स्थान पर इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू का नाम मौजूद है. इस फिल्म की कहानी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था. इस मूवी अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया था. यह मूवी इन दिनों Netflix और ZEE5 पर देख सकते हैं.

जब वी मेट

जब वी मेट4 / 6

तीसरे नंबर पर शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की फिल्म 'जब वी मेट' का नाम शुमार है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर मौजूद है. जब वी मेट फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था.

विज्ञापन

तमाशा

तमाशा5 / 6

चौथे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' का नाम काबिज है. इस मूवी को इम्तियाज अली के डायरेक्शन में तैयार किया है. फिल्म तमाश में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो, जी5 और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

लव आजकल

लव आजकल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'लव आजकल' का आता है, जिसे इम्तियाज अली के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. यह फिल्म इम्तियाज अली की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया था. आप इस फिल्म को  नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन