5 साल पहले आई वो फिल्म, जो दुनियाभर में Netflix पर कर रही ट्रेंड, एक्शन और एडवेंचर का मिलेगा तगड़ा डोज

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अगर कोई फिल्म दुनियाभर में ट्रेंड करने लगे, तो ये अपने आपमें बड़ी बात है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Zack Snyder's Justice League
1 / 6
Zack Snyder's Justice League. image credit- social media

विज्ञापन

स्नाइडर की जस्टिस लीग

स्नाइडर की जस्टिस लीग2 / 6

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म जैक स्नाइडर की जस्टिस लीग (Zack Snyder's Justice League) है, (जिसे बोलचाल की भाषा में 'स्नाइडर कट' भी कहा जाता है) साल 2017 में रिलीज हुई 'जस्टिस लीग' का डायरेक्टर का कट है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस सुपरहीरो फिल्म की कहानी ब्रूस वेन (बैटमैन) और डायना प्रिंस (वंडर वुमन) के इर्द-गिर्द घूमती है. वे सुपरमैन के सर्वोच्च बलिदान को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लेते हैं और दुनिया को एक भारी तबाही (स्टीपनवोल्फ, डिसाड और डार्कसीड की भयानक योजनाओं) से बचाने के लिए 'मेटा-ह्यूमंस' की एक टीम बनाते हैं.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट4 / 6

फिल्म में बैटमैन/ब्रूस वेन: बेन एफ्लेक, सुपरमैन/क्लार्क केंट: हेनरी कैविल, वंडर वुमन/डायना प्रिंस: गैल गैडोट, द फ्लैश/बैरी एलन: एज्रा मिलर, एक्वामैन/आर्थर करी: जेसन मोमोआ और साइबोर्ग / विक्टर स्टोन: रे फिशर नजर आए हैं.

विज्ञापन

दुनियाभर में कर रही ट्रेंड

दुनियाभर में कर रही ट्रेंड5 / 6

जैक स्नाइडर की 'जस्टिस लीग' अभी दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है. ये फ्रांस, पोलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, डेनमार्क, तुर्की, बुल्गारिया, ग्रीस, रोमानिया, सर्बिया, केन्या, नाइजीरिया, साउथ अफ़्रीका और कई अन्य देशों सहित कुल 21 देशों में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में शामिल है.

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.9 की रेटिंग मिली है. फिल्म बेहद पसंद की जा रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन