हुस्न, गुनाह और खौफ का जानलेवा कॉकटेल है ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, इम्तियाज अली की कहानी में 'खूंखार विलेन' बने विजय वर्मा
She Web Series Netflix: कुछ सीरीज अपनी जबरदस्त कहानी के बावजूद भी अंडररेटेड होती हैं. ऐसी ही एक कहानी है, जो कि इम्तियाज अली ने लिखी है. इसमें विजय राज को खूंखार विलेन दिखाया गया है. अगर आप कुछ सस्पेंस-थ्रिलर में अच्छा देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बनी है.

अंडरवर्ल्ड, ड्रग माफिया और हुस्न के जादू के साथ इस सीरीज में ऐसे ट्विस्ट मिलेंगे, जिन्हें देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. सीरीज में बेहद बोल्ड सीन्स दिखाए गए, जिन्हें परिवार के साथ देखना आपको असहज महसूस करा सकता है.
धांसू सस्पेंस थ्रिलर सीरीज
2 / 7वीकेंड के लिए आप इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसका हर एक सीन आपके होश उड़ा सकता है. बता दें कि मुख्य भूमिका में आदिति पोहांकर के साथ विजय वर्मा का खूंखार विलेन वाला रोल दर्शकों को हैरान कर देता है. इम्तियाज अली और दिव्या जौहरी ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है, जिसे बड़ी तरीके से फिल्माया गया है.
अंडरवर्ल्ड, ड्रग माफियों का गिरोह
3 / 7नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध यह सीरीज मुंबई के अंडरवर्ल्ड, ड्रग माफिया और एक सीधी-सादी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के बदले की ऐसी कहानी है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है. इसमें इस खतरनाक गिरोह से सीधी सादी पुलिस कॉन्स्टेबल बड़ी बेंबाकी के साथ लड़ती है और एक्सपोज करती है.
कौन सी है इम्तियाज की थ्रिलर सीरीज?
4 / 7इस खतरनाक सस्पेंस-थ्रिलर का नाम है- She. इस सीरीज में खतरनाक मिशन के लिए भूमिका को एक कॉल गर्ल (वेश्या) का रूप धारण करना पड़ता है. इस दौरान वह अपनी छिपी हुई कामुकता और अपनी खुद की ताकत को पहचानती है. हुस्न और अपराध के बीच फंसी भूमिका का यह सफर बेहद डरावना और रोमांचक बन जाता है.
विजय वर्मा का 'खूंखार विलेन' अवतार
5 / 7विजय वर्मा ने सीरीज में 'सास्या' का किरदार निभाया है, जो कि एक चोर, ड्रग सप्लायर और साइको किलर है. सास्या बेहद शातिर, आक्रामक और महिलाओं के प्रति एक खराब सोच रखने वाला अपराधी है. 'सास्या' के किरदार में विजय वर्मा की एक्टिंग इतनी दमदार और खौफनाक थी कि दर्शकों के मन में उनके प्रति नफरत और डर बैठ गया था. इस सीरीज ने विजय वर्मा को ओटीटी की दुनिया में 'डार्क रोल्स के किंग' के रूप में स्थापित किया.
She के मुख्य किरदार
6 / 7इस सीरीज में डार्क कहानी आपको अंदर से हिलाकर रख देगी. मुख्य कलाकार के रूप में आदिति पोहनकर, विजय वर्मा, विश्वास किनी और किशोर कुमार जी ने सीरीज में चार चांद लगा दिए. इसका निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास ने किया है.
She के आने वाले है 2 सीजन
7 / 7इस सुपरहिट वेब सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं. दोनों ही सीजन सस्पेंस, थ्रिल और बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं. इसे 6.4 IMDb रेटिंग मिली है. आज इस सीरीज के दोनों सीजन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध हैं.