2 घंटे की थ्रिलर फिल्म ने Prime Video और JioHotstar पर उड़ाया गर्दा, कहानी देख कांप उठेगी रूह!
Prime Video and Jio Hotstar Trending Movie: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो एक नहीं बल्कि दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई. प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर इस फिल्म का नाम क्या है.

क्या है ट्रेंडिंग फिल्म का नाम?
2 / 7जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'अगली स्टोरी' है. अविका गोर और श्री नंदू स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं.
दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमाई धाक
3 / 7'अगली स्टोरी' जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं दूसरी ओर प्राइम वीडियो पर भी अविका गोर की ये फिल्म 10वें नंबर पर छाई हुई है. ये ही वजह है कि चारों तरफ इसी फिल्म के चर्चें हैं.
फिल्म की कहानी
4 / 7फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी कार्तिक और नेहा के इर्द-गिर्द घूमती है. नेहा एक अनाथ लड़की होती है जो अपनी नानी के निधन के बाद अपने रिश्तेदारों के पास आकर रहने लगती है. यहां पड़ोस में रह रहे कार्तिक को नेहा से प्यार हो जाता है.
कहानी में ट्विस्ट
5 / 7वहीं नेहा को रिश्तेदारों के प्रेशर में आकर ना चाहते हुए भी कार्तिक से शादी करनी पड़ती है. शादी के बाद नेहा की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है. कार्तिक नेहा को फिजिकली टॉर्चर करने लगता है, जिससे नेहा की लाइफ तहस-नहस हो जाती है.
क्लाइमैक्स में छुपा राज
6 / 7फिल्म के हर सीन में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो या फिर जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी. वहीं बता दें इस फिल्म को प्रणव स्वरूप ने डायरेक्ट किया है.
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?
7 / 7'अगली स्टोरी' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अविका गोर और श्री नंदू के साथ-साथ शिवाजी राजा भी लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. वहीं इसमें आपको थ्रिलर सीन्स की भरमार मिलेगी.