कौन हैं 'राख' के 'बाबू' और 'रज्जो'? जिन्होंने खूंखार विलेन बन अली फजल की नींद की हराम!

Prime Video Trending Series Raakh: प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई 'राख' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. खूंखार विलेन 'बाबू' और 'रज्जो' का किरदार निभाने वाले सितारे अली फजल को भी कड़ी टक्कर देते नजर आए. चलिए जानते हैं आखिर ये सितारे कौन हैं, जिन्होंने 'बाबू' और 'रज्जो' का किरदार निभाया.

Prime Video Trending Series Raakh
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर छाई सीरीज

प्राइम वीडियो पर छाई सीरीज2 / 7

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही 'राख' में 1978 में दिल्ली के 2 खूंखार आरोपी 'रंगा-बिल्ला' के बारे में दिखाया है. हालांकि सीरीज में इन 2 अपराधियों को 'बाबू' और 'रज्जो' के रूप में दिखाया गया. जिन सितारों ने ये किरदार निभाए हैं, सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

किसने निभाया 'बाबू' का किरदार?

किसने निभाया 'बाबू' का किरदार?3 / 7

'राख' में बाबू का किरदार आकाश मखीजा ने निभाया है, तो वहीं दूसरी ओर रज्जो के किरदार में रमनदीप यादव नजर आए. इन दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है और ये ही वजह है कि आज चारों तरफ इन दोनों सितारों के ही चर्चे हैं.

इन शोज में नजर आ चुके एक्टर

इन शोज में नजर आ चुके एक्टर4 / 7

'बाबू' का किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. आकाश मखीजा 'सरगम की साढ़े साती' और 'हर मर्द का दर्द' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं. वहीं 'राख' से पहले उन्हें प्राइम वीडियो के शो 'ग्राम चिकित्सालय' में भी देखा जा चुका है.

विज्ञापन

फिल्मों में भी आ चुके नजर

फिल्मों में भी आ चुके नजर5 / 7

वहीं आकाश मखीजा टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. एक्टर को 'भूल चूक माफ' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में भी देखा जा चुका है. इन फिल्मों में आकाश की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

किसने निभाया 'रज्जो' का किरदार?

किसने निभाया 'रज्जो' का किरदार?6 / 7

'राख' के दूसरे खूंखार विलेन 'रज्जो' का किरदार निभाने वाले रमनदीप यादव भी कई सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. रमनदीप यादव बॉलीवुड फिल्म 'मनमर्जियां' और 'गदर 2' में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही रमनदीप नेटफ्लिक्स की 'कैट' सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

दोनों सितारों ने किया कमाल का काम

दोनों सितारों ने किया कमाल का काम7 / 7

प्राइम वीडियो की 'राख' में आकाश और रमनदीप खूंखार विलेन बनकर अली फजल की रातों की नीदें उड़ाते नजर आए. दरअसल सीरीज में अली फजल 'SI जयप्रकाश' का किरदार निभा रहे हैं जो 'बाबू' और 'रज्जो' को पकड़ने में पूरी जी-जान लगा देते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन