Netflix Best Period Dramas: टाइम मशीन हैं नेटफ्लिक्स की ये 7 पीरियड-ड्रामा फिल्में, पलक झपकते ही चले जाएंगे सदियों पीछे

Netflix Best Period Drama Movie List: अगर आपको इतिहास पसंद है, तो नेटफ्लिक्स की ये 7 फिल्में आप जरूर देखें. इनकी कहानियां आपको पुराने दौर में ले जाकर असलियत दिखाएगीं. पुराने खूबसूरती और सभ्यता देखकर आपको काफी ज्ञान मिलेगा.

best period drama movies on netflix
1 / 8
best period drama movies on netflix

इतिहास प्रेमियों के लिए इन फिल्मों का देखना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा. क्योंकि पुराने रहन-सहन से लेकर इमारतों से जुड़ा रहस्य सबकुछ एकसाथ दिखे. ये फिल्में आपको किसी टाइम-ट्रैवल की तरह दिखेंगी.  

विज्ञापन

द किंग

द किंग2 / 8

शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित यह फिल्म 15वीं सदी इंग्लैंड के जमाने को दिखाती है, जिसमें युवा राजा हेनरी पंचम (टिमथी शालामे) की कहानी दिखाई गई है. फिल्म के खूंखार युद्ध सीन, पुराने महल और बेहतरीन कॉस्ट्यूम्स आपको सीधे मध्यकालीन युग (Medieval Era) के यूरोप में ले जाएंगे.

विज्ञापन

आर आर आर

आर आर आर3 / 8

साल 2022 में ऑस्कर विनर फिल्म आर आर आर (RRR) भी काफी बेहतरीन पीरियड ड्रामा है. एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूनियर एनटीआर-रामचरण की दमदार जोड़ी दिखाई गई है. फिल्म का भव्य सेट, ब्रिटिश काल का भारत देखकर मंत्रमुग्ध हो उठेंगे.

म्यूनिख: द एज ऑफ वॉर

म्यूनिख: द एज ऑफ वॉर4 / 8

साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म पुरानी राजनीति के उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं. एडॉल्फ हिटलर के काल पर बनी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म बेहतरीन है. विंटेज कारें, उस दौर के सूट और तनाव भरा माहौल आपको 1930 के दशक के यूरोप की याद दिलाएगा. इसमें 1938 का समय दिखाया गया है, जिस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था.

विज्ञापन

द डिग

 द डिग 5 / 8

साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में 1939 का काल दिखाया गया है, जब द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत के समय इंग्लैंड में हुई एक ऐतिहासिक पुरातात्विक खुदाई (Sutton Hoo excavation) दिखाई गई है. फिल्म का शांत, देहाती माहौल और पुरानी तकनीक आपको गुजरे जमाने का सुकून देगी.

अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला6 / 8

साल 2024 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila में 1970 से लेकर 1980 का समय दिखाया गया है. मुख्य किरदारों में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने इन किरदारों को बखूबी निभाया है.

विज्ञापन

द वंडर

द वंडर7 / 8

साल 2022 में रिलीज हुई फ्लोरेंस प्यू स्टारर यह फिल्म एक ऐसी बच्ची की रहस्यमयी कहानी है जो बिना कुछ खाए महीनों तक जिंदा रहती है. 19वीं सदी के पुराने घर, लालटेन की रोशनी और धार्मिक मान्यताओं वाले उस दौर को फिल्म में बहुत बारीकी से दिखाया गया है. इसमें 1862 के आयरलैंड की झलक देखने को मिलेगी.

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट8 / 8

साल 2022 में रिलीज हुई इस जर्मन एंटी-वॉर फिल्म ने कई ऑस्कर जीते हैं. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों की खाइयों (Trenches) की जिंदगी, पुराने हथियार और उस दौर की तबाही को देखकर आप दंग रह जाएंगे. यह फिल्म आपको इतिहास के सबसे काले दौर से रूबरू कराती है. इसमें 1917 से लेकर 1918 के बीच का दौर दिखाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन