'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल फिर ला रहे हैं पार्टीशन का दर्द, नई फिल्म के पोस्टर में दिखे बॉलीवुड के 5 दिग्गज कलाकार

Batwara 1947 Poster Releases: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Batwara का पोस्टर रिलीज हो गया है. बॉर्डर 2 के बाद यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. बता दें कि इस बार मूवी में सनी देओल के अलावा 5 दिग्गज कलाकारों की एंट्री हुई है, जिससे एंटरटेनमेंट का मजा दुगना होने वाला है.

batwara poster out
1 / 7
batwara poster out

इन 5 बड़े कलाकारों में 2 फीमेल एक्ट्रेसेस को आप कई सालों बाद स्क्रीन पर देखने वाले हैं. अभी कुछ समय पहले ही सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस 'बॉर्डर 2' लाकर बड़ी हिट दी थी. अब फिर से पार्टीशन पर बनी इस फिल्म को लाने वाले हैं.  

विज्ञापन

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म

 सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म2 / 7

कुछ ही देर पहले सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का पोस्टर रिलीज हुआ. सनी देओल का एग्रेशन से भरा लुक लोगों का बहुत पसंद आया. बता दें कि इस मूवी का नाम बदला गया है. पहले इसे 'लाहौर 1947' के नाम से जाना जा रहा था. अब मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक मोशन पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?3 / 7

सनी देओल की यह धांसू फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. इसी दिन भारत से पाकिस्तान अलग होकर अलग देश बना था. मेकर्स ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया. इस फिल्म की खास बात इसमें नजर आने वाले दिग्गज कलाकार हैं.

फिल्म में नजर आए दिग्गज कलाकार

फिल्म में नजर आए दिग्गज कलाकार4 / 7

इस फिल्म ने सनी देओल के साथ कई बड़े दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. जैसे कि शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह आदि. इसमें म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. वहीं लिरिक्ट जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इस मूवी को आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में5 / 7

अगस्त में आने वाली Batwara में आपको पार्टीशन से जुड़ी कहानी देखने को मिल सकती है. पोस्टर में दिखे शार्प लुक्स ताबड़तोड़ कहानी का संकेत दे रहे हैं. वहीं स्टार कास्ट की सिलेक्शन फिल्म को और रोचकता प्रदान कर रही है. प्रीति जिंटा का इस फिल्म में होना काफी खास माना जा रहा है. क्योंकि लंबे समय के ब्रेक के बाद प्रीति ने फिर से फिल्मों में वापसी की है.

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?6 / 7

यह फिल्म मशहूर लेखक असगर वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नहीं' पर आधारित है. फिल्म का मूल मंत्र है "नफरत और डर के दौर में, उसने साहस को चुना". यह विभाजन की हिंसा के बीच मानवीय रिश्तों, दर्द और अपने लोगों को बचाने के एक जांबाज सफर की कहानी है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2 में मिली थी सफलता

बॉर्डर 2 में मिली थी सफलता7 / 7

अभी कुछ महीने पहले सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 भी रिलीज हुई थी, जिसकी सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़े थे. अब फिर से सनी पार्टीशन पर बनी इस फिल्म को लेकर लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जगाने वाले हैं. फैंस इस पोस्टर रिलीज के बाद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन