बुंदेलखंड की मिट्टी से निकला वो गाना, जिसने जीता पूरे देश का दिल; 15 साल पहले हुआ था रिलीज

Bollywood Famous Song: फिल्म इंडस्ट्री के कई गाने ऐसे हैं जो आइकॉनिक हैं. आज हम एक ऐसे गाने की बात करने जा रहे हैं जो 15 साल पहले रिलीज हुआ था. बुंदेलखंड की मिट्टी से निकला ये गाना पूरे देश के दिलों पर छा गया था. 15 साल बाद भी इस गाने के करोड़ों दीवाने हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस गाने में क्या खास है.

peepli live famous folk song mehngai dayain
1 / 7

विज्ञापन

बॉलीवुड का फेमस गाना

बॉलीवुड का फेमस गाना2 / 7

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो फिल्म 'पीपली लाइव' का 'महंगाई डायन' गाना है. ये फिल्म इंडस्ट्री के उन गानों में शामिल है, जो लोगों की भावनाओं से जुड़ा है. ये ही वजह है कि 15 साल बाद भी ये आइकॉनिक बना हुआ है.

विज्ञापन

महंगाई से जुड़ा है गाना

महंगाई से जुड़ा है गाना3 / 7

बॉलीवुड के इस गाने की जड़ें बुंदेलखंड की लोक संस्कृति से जुड़ी है. जब-जब महंगाई की बात उठती है ये गाना हर किसी के जहन में आ जाता है. इस गाने में बुंदेलखंडी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

फिल्म को भी मिला ऑडियंस का प्यार

फिल्म को भी मिला ऑडियंस का प्यार4 / 7

वहीं गाने के साथ-साथ फिल्म 'पीपली लाइव' को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में लीड रोल में रघुवीर यादव नजर आए. वहीं फिल्म में असली गांव के लोगों को शामिल किया था, जिससे ऑडियंस इस फिल्म से ज्यादा रिलेट कर सकी.

विज्ञापन

गाने में दिखती है रोजमर्रा की जद्दोजहद

गाने में दिखती है रोजमर्रा की जद्दोजहद5 / 7

'पीपली लाइव' का 'महंगाई डायन' गाने को रघुवीर सिंह ने ही गाया है. इस गाने में रोजमर्रा की जद्दोजहद को दिखाया गया है, जो एक आम आदमी महसूस करता है. वहीं फिल्म भी समाज की हकीकत को दिखाती है.

किसने लिखे गाने के बोल?

किसने लिखे गाने के बोल?6 / 7

फिल्म के इस गाने को एक लोकगीत गायक गयाप्रसाद प्रजापति ने लिखा था. ये सिंगर मध्य प्रदेश के एक छोटे-से गांव ‘बड़वाई’ का रहने वाला है. वहीं इस गाने में देसी धुन का इस्तेमाल किया गया है जो गाने को और ज्यादा रियल बनाती है.

विज्ञापन

आज भी है फेमस

आज भी है फेमस7 / 7

यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस गाने को इसकी भाषा अलग बनाती है. 'पीपली लाइव' के इस गाने में मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड की ठेठ भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन