2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जो नेटफ्लिक्स पर 11 दिनों से बैठी है डेरा जमाए, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. आज हम आपको एक ट्रेंडिंग फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

film 29
1 / 7
film 29. image credit- social media

विज्ञापन

फिल्म 29

फिल्म 292 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म 29 है. इस फिल्म ने बवाल काट रखा है और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

विज्ञापन

चौथे नंबर पर कर रही ट्रेंड

चौथे नंबर पर कर रही ट्रेंड3 / 7

फिल्म 29 नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की 'मां-बहन' को भी जमकर टक्कर दे रही है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी ऐसे लड़के के बारे में है, जो 29 साल का हो चुका है और उसकी अब तक शादी नहीं हुई है. इस लड़के का नाम सत्या है और जिंदगी में उसके पास कोई लक्ष्य नहीं है, जिसके चलते अक्सर सब उसे ताने मारते रहते हैं. फिल्म की आगे की कहानी के लिए आप इसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

कई भाषाओं में अवेलेबल

कई भाषाओं में अवेलेबल5 / 7

रत्ना कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म तमिल भाषा में रिलीज हुई है, लेकिन ओटीटी पर ये हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में भी देखी जा सकती है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म 29 की कास्ट की बात करें तो इसमें विधु ने सत्या की भूमिका निभाई है और प्रीति असरानी ने विजी यानी विजयलक्ष्मी का किरदार निभाया है. इनके अलावा फिल्म में महेंद्रन ने संतोष, शहनाज फातिमा ने जानू, अविनाश ने मणि और प्रेम कुमार ने कुरुनीला कथिवरन की अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है और इन दिनों नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है और खूब देखी जा रही है. अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है, तो इसे देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन